Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे:88.05 मीटर भाला फेंका, श्रीलंकाई रुमेश पथिरागे ने खिताब जीता

    16 hours ago

    1

    0

    भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर भाला फेंका। 28 साल के नीरज ने दूसरे प्रयास में पिछले एक साल का सबसे बेहतर थ्रो फेंका। यह उनके इस सीजन का भी सबसे अच्छा थ्रो रहा। लेकिन, वे श्रीलंका के रुमेश पथिराजे से सिर्फ 9 सेंटीमीटर पीछे रहे। पथिरागे ने 88.14 मीटर के साथ खिताब जीता। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पथिरागे ने पिछले महीने ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड जीता था और नीरज को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। पथिराजे ने तीसरे राउंड में बढ़त बनाई 23 साल के रुमेश पथिराजे ने तीसरे राउंड में 88.14 मीटर का थ्रो किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने नीरज को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया और खिताब जीता। पथिराजे इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लुसान में उन्होंने नौ खिलाड़ियों के स्टार खिलाड़ियों से सजे मुकाबले में पहला स्थान हासिल किया। नीरज का डायमंड लीग में दूसरा बेस्ट थ्रो नीरज का 88.05 मीटर का थ्रो जून 2025 में पेरिस डायमंड लीग जीतने के दौरान किए गए 88.16 मीटर के प्रदर्शन के बाद सबसे अच्छा रहा। हालांकि, वे ज्यूरिख में आयोजित डायमंड लीग फाइनल में दूसरे स्थान रहे थे। ------------------------------------------- जेवलिन थ्रो से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जेवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन; दूसरी बार डोपिंग टेस्ट में फेल भारत के जेवलिन थ्रोअर और टोक्यो ओलिंपियन शिवपाल सिंह पर 10 साल का बैन लगाया गया है। वे दूसरी बार डोपिंग का दोषी पाए गए है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में त्रिसा-गायत्री का सेमीफाइनल मैच आज:वर्ल्ड नंबर-1 चीन की शेंग शू-टैन निंग से मुकाबला; हेड टू हेड में भारतीय जोड़ी पीछे
    Next Article
    मेंस हॉकी वर्ल्ड कप: ओलिंपिक चैंपियन नीदरलैंड से भिड़ेगा भारत:हारा तो सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल; इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment