Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नूरपुर में नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार:घरवालों को नींद की गोली खिलवाई, जेवर हड़पकर शादी के मंडप में ले गया आरोपी; फिर साथियों संग मिलकर की दरिंदगी

    3 hours ago

    1

    0

    नूरपुर क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना 8 अप्रैल की रात को हुई। किशोरी ने सुबह बदहवास हालत में घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है। एसपी ग्रामीण प्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी आरोपी टीटू से फोन पर बात करती थी। टीटू ने किशोरी को नशीली गोलियां देकर परिवार वालों को खिलाने को कहा, ताकि वे सो जाएं और वह उससे मिलने आ सके। किशोरी ने ऐसा ही किया। परिवार के सोने के बाद टीटू उसके घर पहुंचा और अलमारी से आभूषण चुरा लिए। इसके बाद टीटू किशोरी को बहला-फुसलाकर गांव के पास एक बंद पड़े विवाह मंडप में ले गया। वहां पहले से ही उसके तीन अन्य साथी मौजूद थे। इन चारों युवकों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सुबह किशोरी बदहवास हालत में अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। किशोरी की मां उसे लेकर थाने पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों टीटू, रितेश, विशेष और परीक्षित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी टीटू के साथ विशेष और परीक्षित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि फरार आरोपी रितेश की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमतीनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल से चलेगी:बदायूं से होकर गुजरेगी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
    Next Article
    ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स पर क्रिएटिव चोरी का आरोप:फिल्ममेकर राजीव राय ने कहा- बिना अनुमति गाने रीक्रिएट और इस्तेमाल किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment