Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारदानंद आश्रम से लापता 3 छात्र 17 घंटे बाद बरामद:सीतापुर से 10 फीट दीवार फांदकर लखनऊ पहुंचे

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के नारदानंद आश्रम से गुरुवार सुबह लापता हुए तीन वेदपाठी छात्रों को पुलिस ने करीब 17 घंटे बाद सकुशल बरामद कर लिया। तीनों छात्र अपने साथी आर्यन गुप्ता के लखनऊ स्थित घर पहुंच गए थे। छात्रों के मिलने की सूचना पर पुलिस, परिजनों और आश्रम प्रबंधन ने राहत की सांस ली। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों छात्र आश्रम से निकलकर लखनऊ तक कैसे पहुंचे और उनके जाने की वजह क्या थी। श्री अध्यात्म विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम आवासीय विद्यालय से आर्यन गुप्ता (11), अनुकेश (12) और हिमांशु पांडेय (करीब 13) गुरुवार सुबह अचानक लापता हो गए थे। आचार्य मोहित के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे मंगल आरती के दौरान तीनों की गिनती हुई थी और वे आश्रम में मौजूद थे। करीब 6 बजे प्रार्थना के समय गिनती की गई तो तीनों गायब मिले। एक साथ तीन छात्रों के लापता होने की जानकारी पर आश्रम में हड़कंप मच गया। पुलिस और परिजनों ने संभावित रास्तों और ठिकानों पर तलाश शुरू की। लापता छात्रों में अनुकेश हरदोई के अल्लीपुर, हिमांशु पांडेय अयोध्या के आसरेवा और आर्यन गुप्ता लखनऊ के दुबग्गा रिंग रोड का निवासी है। बताया गया कि हिमांशु का इसी साल आश्रम में दाखिला हुआ था। तलाश के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि तीनों आर्यन के लखनऊ स्थित घर पहुंच गए हैं। पुलिस ने देर शाम उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक नवनीत मिश्रा ने बताया कि तीनों छात्र सुरक्षित मिल गए हैं। उनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि वे आश्रम से किस तरह लखनऊ पहुंचे और बिना बताए आश्रम छोड़ने की वजह क्या थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में पिता-दो बहनों की हत्या के दोषी को उम्रकैद:कोर्ट ने 10 हजार रुपए का लगाया जुर्माना, संपत्ति से बेदखल होने पर दिया था अंजाम
    Next Article
    फर्रुखाबाद में पैमाइश के विरोध में राजस्व टीम से मारपीट:किसानों ने लेखपाल-कानूनगो को घेरा, कमरे में बंद होकर खुद को बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment