Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एपी सेन कॉलेज में दयानंद सरस्वती जयंती:छात्राओं ने स्वामी दयानंद के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग ने गुरुवार को स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव के संबोधन से किया। प्राचार्या ने छात्राओं को स्वामी दयानंद सरस्वती के सामाजिक और शैक्षिक सुधारों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्वामी दयानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। आर्य समाज के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा मिश्रा ने छात्राओं को आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वामी दयानंद एक महान समाज सुधारक और देशभक्त थे, जिन्होंने समाज से अंधविश्वास, कुरीतियों और रूढ़िवादिता को दूर करने के लिए निर्भीक होकर जनजागरण किया। स्वामी दयानंद ने बाल विवाह, सती प्रथा, पर्दा प्रथा, बहुविवाह, अस्पृश्यता, जातिगत भेदभाव और लैंगिक असमानता जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई। वेदों से प्रेरणा लेकर उन्होंने 1875 में आर्य समाज की स्थापना की और समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। दयानंद सरस्वती के ग्रंथ समाज को मार्गदर्शन देते हैं उनकी रचनाएं जैसे सत्यार्थ प्रकाश, ऋग्वेद भाष्य, यजुर्वेद भाष्य और संस्कार विधि सहित अनेक ग्रंथ आज भी समाज को मार्गदर्शन देते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका प्रो. ऊषा पाठक और कंचन मिश्रा भी उपस्थित रहीं। छात्राओं ने स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारायण फाउंडेशन ने जरूरतमंद बेटी के विवाह में सहयोग किया:संरक्षक विवेक मौर्य के निर्देश पर गृहउपयोगी वस्तुएं भेंट कीं
    Next Article
    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने की मांग:संभल में भाकियू टिकैत बोले- बच्चों के हाथ में कटोरा नहीं आने देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment