Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Narendra Modi को धमकी देने के मामले में झारखंड में प्राथमिकी दर्ज

    3 hours from now

    1

    0

    रांची, दो अगस्त झारखंड पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘जान से मारने की धमकी’ देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। रांची जिले के नगरी पुलिस थाने में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगरी मंडल अध्यक्ष रितेश राज महतो की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई।नगरी पुलिस थाने के प्रभारी अभिषेक राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शिकायत के अनुसार, उसी पुलिस थाना क्षेत्र के साहेर गांव के रहने वाले अलीम अंसारी ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने मोदी, शाह और आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करके सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की और संवैधानिक पदों का खुलेआम अपमान किया।’’ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहित (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।जांच पूरी होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBI परीक्षा गड़बड़ी के करीब 158 मामले अदालतों में सुनवाई का कर रहे इंतजार
    Next Article
    Neet पेपर लीक मामले की त्वरित अदालत की विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालीगा का तबादला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment