Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नसीम सोलंकी सदन में बोलीं- लेम्बोर्गिनी ड्राइवर नशे में था:शायरी पढ़ी- जहर तो मैं हंसते-हंसते पी गई, तकलीफ लोगों को तब हुई, जब मैं जीत गई

    7 hours ago

    1

    0

    ये शेर-ओ-शायरी कानपुर की सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने शुक्रवार को सदन में पढ़ी। विधायक ने दिल की बात शायरी में बयान कर दी। अपने संघर्ष की दास्तां को चंद शब्दों में पिरोकर अपनी जीत की बात भी पूरे सदन में कह दी। नसीम सोलंकी बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बोल रही थीं। उन्होंने अपने प्रश्नों को रखने के बाद विधानसभा में इजाजत लेकर शायरी पढ़ी। बजट के साथ ही सीसामऊ से जुड़ी अपनी समस्याओं को बताया। महिलाओं की कढ़ाई, बुनाई और स्किल के लिए ट्रेनिंग सेंटर की मांग नसीम ने 4 मिनट 23 सेकेंड अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है प्रदेश की तस्वीर कागजों पर कुछ और है, जबकि जमीन पर इसकी हकीकत कुछ और है। सीसामऊ जैसी शहरी विधानसभा समस्याओं से जूझ रही है। सबसे गंभीर विषय महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती छेड़छाड़ और अपराध की घटनाएं और घरेलू हिंसा हैं, जिससे महिलाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। सीसामऊ विधानसभा के लिए उन्होंने मांग की है कि एक महिला विकास केंद्र और कौशल विकास केंद्र की स्थापना कराई जाए। जहां पढ़ाई, कढ़ाई, बुनाई और डिजिटल लघु उद्योग के लिए ट्रेनिंग दी जा सके। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। लेम्बोर्गिनी कार चालक नशे में था, स्कूलों के आसपास नशा फैल रहा नसीम ने कहा- युवाओं में बढ़ती नशे की लत भी बड़ा चिंता का विषय है। शहर में लगातार युवा शराब और नशीले पदार्थों की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसका कारोबार करने वाले लोग बढ़ रहे हैं। क्योंकि हाल ही में कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार हादसा हुआ, जिसमें कार चलाने वाला नशे में था। स्कूलों के आसपास भी नशा फैल रहा है। सड़क-नाले धंस रहें, मरम्मत समय से नहीं हो रहा नसीम ने कहा- शहर में विकास का ढांचा ध्वस्त हो चुका है। सीसामऊ विधानसभा में बार-बार सड़क धंस रही है। कई दिनों तक मरम्मत का काम नहीं हो पाता, जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विकास के दावे तब तक अधूरे हैं, जब तक जनता की समस्याओं का समाधान न हो। वनखंडेश्वर मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण की मांग नसीम सोलंकी ने खास तौर पर सीसामऊ विधानसभा में धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण का काम कराए जाने की मांग की। इसमें वनखंडेश्वर मंदिर, ईदगाह परिसर, जीटी रोड गुरुद्वारा, मकदूमशाह बाबा की दरगाह और पत्थर शाह बाबा की दरगाह के लिए एक-एक करोड़ रुपए की मांग की। वाल्मीकि बस्ती में बारात घर बनवाने की मांग की। डॉ. आंबेडकर और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा लगवाने की भी मांग रखी। महिलाओं के लिए अयोध्या-अजमेर निशुल्क बस चलाने की मांग नसीम सोलंकी ने कहा- महिलाओं के लिए अयोध्या, काशी, मथुरा, अमृतसर, निजामुद्दीन दरगाह और अजमेर के लिए निशुल्क बसें चलाने की मांग की, ताकि महिलाएं अपने धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें। अब तक 11 बार सदन में बोलीं नसीम सीसामऊ से विधायक नसीम सोलंकी को उपचुनाव में जीत मिली थी। एक साल से अधिक समय बीत चुका है। अब तक करीब 11 बार नसीम सोलंकी को सदन में बोलने का अवसर मिला है। दूसरी बार सदन में पढ़ी शायरी… सीसामऊ चुनाव जीतने के बाद जब नसीम सोलंकी पहली बार सदन में बोली थीं, तब भी उन्होंने शायरी के अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- जिनके हौसले सच्चे होते हैं, वो कैद में रहकर भी मुकद्दर लिखते हैं…तूफानों से कह दो औकात में रहें, हम परिंदे नहीं जो घरों में कैद हो जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कथावाचक उत्तम स्वामी पर रेप के आरोप; मोदी के ऑफिस का पता बदला; मुख्तार के शूटर पर 15 गोलियां बरसाईं
    Next Article
    UPSC स्टूडेंट से 25 करोड़ का बैंक फ्रॉड:वाराणसी के ICICI बैंक में खोला करंट अकाउंट, कंपनी रजिस्टर कराने के लिए लिया लोन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment