Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कथावाचक उत्तम स्वामी पर रेप के आरोप; मोदी के ऑफिस का पता बदला; मुख्तार के शूटर पर 15 गोलियां बरसाईं

    9 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर राजस्थान में कथावाचक उत्तम स्वामी पर रेप के आरोप लगने से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर PM मोदी के ऑफिस का पता बदलने को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... ​​​​​​1. लोकसभा में 'हरदीप पुरी इस्तीफा दो' के नारे लगे, BJP बोली- राहुल सत्ता पाने को देश का बंटवारा चाहते थे हंगामे की वजह से बजट सत्र के 13वें दिन भी संसद नहीं चल पाई। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने 'हरदीप पुरी इस्तीफा दो' के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके 5 मिनट बाद ही सदन स्थगित कर दी गई। यही हाल राज्यसभा का भी रहा। अब दोनों सदनों की कार्यवाही 9 मार्च से शुरू होगी। BJP बोली- राहुल गांधी देश का बंटवारा चाहते हैं: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर आरोप लगाए कि वे सत्ता पाने के लिए देश के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे थे। उधर, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स को लेकर पूरे दुनिया में चर्चा है। इस मामले को लेकर 7 देशों के नेताओं ने इस्तीफे दिए हैं। दुख की बात है कि नरेंद्र मोदी और हरदीप सिंह पुरी का नाम भी इसमें शामिल है। लेकिन ये बचने के लिए लगातार झूठ बोल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... 2. PM मोदी के ऑफिस का पता बदला, नई इमारत 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन; इसकी दीवार में लिखा- ‘नागरिक देवो भव’ प्रधानमंत्री कार्यालय का अब नया पता 'सेवा तीर्थ कॉम्प्लेक्स' होगा। इसकी दीवार पर ‘नागरिक देवो भव’ लिखा है। PM मोदी ने नए ऑफिस का उद्घाटन किया और कई अहम फैसलों की फाइलों पर साइन किए। साथ ही कर्तव्य भवन 1 व 2 का उद्घाटन किया। ​​​​​​​ PM बोले- गुलामी की मानसिकता से निकलना जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक की इमारतें ब्रिटिश शासन की हुकूमत की प्रतीक थीं। ये भवन ब्रिटेन के महाराज की सोच को गुलाम भारत की जमीन पर उतारने का माध्यम था। हमें गुलामी की इस मानसिकता से बाहर निकलना जरूरी था। PM मोदी के स्पीच की 3 अहम बातें... प्रधानमंत्री का ऑफिस 1947 से साउथ ब्लॉक में रहा है: ये इमारत करीब 78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रही है। 2014 से मोदी सरकार ने ब्रिटिश शासकों के प्रतीकों से दूर जाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3. मुख्तार के शूटर शोएब की दिनदहाड़े हत्या, बाराबंकी में कार पर 15 से ज्यादा गोलियां बरसाईं बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे हुई। उस समय वह कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था। हाईवे से 100 मीटर आगे बढ़ते ही दो बाइक सवार बदमाश आ गए। जब तक शोएब कुछ समझ पाता, उसकी कार पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शोएब पर 15 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाई गईं। वारदात के बाद हमलावर अयोध्या की तरफ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शोएब को अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… 4. राजस्थान में कथावाचक उत्तम स्वामी पर रेप के आरोप, लड़की ने दिल्ली पुलिस को मेल किया राजस्थान की एक लड़की ने श्री पंच अग्नि अखाडे के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजकर सुरक्षा मांगी है। युवती का दावा है कि शिकायत की भनक लगते ही उसे धमकियां मिल रही हैं और समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उसका आरोप है कि महाराज ने कई सालों तक उसका यौन शोषण किया, उसके पास इसके सबूत भी हैं। उत्तम स्वामी की जबलपुर में कथा चल रही: उत्तम स्वामी इन दिनों जबलपुर में हैं। वे भागवत कथा कर रहे हैं दैनिक भास्कर ने उत्तम स्वामी से बात करने की कोशिश की, लेकिन शिष्यों ने मिलने नहीं दिया। फिलहाल उत्तम स्वामी ने मामले में कुछ नहीं कहा। पढ़ें पूरी खबर... 5. बाल्टी भर पानी में मिलाया 1 लीटर दूध, UP के स्कूल में 90 बच्चों को पिलाया महोबा के सरकारी स्कूल से मिड-डे मिल में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां 8 लीटर पानी में 1 लीटर दूध मिलाकर 90 बच्चों को पिलाया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक महिला खुलेआम बाल्टी भर पानी में सिर्फ आधा-आधा लीटर के 2 पैकेट दूध मिलाती दिख रही है। ये हरकत प्रिंसिपल की मौजूदगी में हो रही है। इसी स्कूल का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रिंसिपल क्लास रूम में सोते नजर आ रही हैं। BSA ने प्रिंसिपल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए हैं। मामला बुधवार का कबरई ब्लाक के ढिकवाहा गांव स्थित सरकारी स्कूल का है। जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। पढ़ें पूरी खबर… 6. टी-20 वर्ल्डकप- जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, AUS 170 रन का टारगेट नहीं चेज कर सका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला उलटफेर देखने को मिला है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन के अंतर से हरा दिया। टीम ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्डकप में हराया है। उसने 19 साल पहले 2007 में भी ऑस्ट्रेलिया को लीग राउंड में हराया था। मैच के हाईलाइट्स: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर... 7. चांदी दो दिन में ₹24 हजार सस्ती हुई, एक किलो चांदी ₹2.42 लाख पर आई सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। एक किलो चांदी की कीमत 16,700 रुपए कम होकर 2,42,433 रुपए पर आ गई है। 2 दिन में इसकी कीमत 24 हजार रुपए गिर चुकी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,885 रुपए गिरकर 1,52,765 रुपए पर आ गया है। सेंसेक्स 1,048 अंक गिरा: 13 फरवरी को यह 82,627 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 336 अंक की गिरावट रही, ये 25,471 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट रही। वहीं निफ्टी-50 के 45 शेयरों में बिकवाली रही। मेटल, IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... ₹300 में खरीदी गया वेबसाइट डोमेन ₹634 करोड़ में बिका मलेशिया के टेक कारोबारी इस्माइल ने 1993 में सिर्फ 300 रुपए में AI.com नाम की वेबसाइट का डोमेन खरीदा था। जिसे उन्होंने 634 करोड़ रुपए में बेच दिया। ये सबसे महंगी डोमेन बिक्री है। इसे Crypto.com के सीईओ क्रिस मार्सजालेक ने खरीदा है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों को रुका पैसा वापस मिल सकता है। मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी शिक्षा मंत्री की कहानी सुनाकर खिलखिलाकर हंसे:महाना ने गुस्से में हेडफोन फेंका; VIDEO में विधानसभा का 5वां दिन
    Next Article
    नसीम सोलंकी सदन में बोलीं- लेम्बोर्गिनी ड्राइवर नशे में था:शायरी पढ़ी- जहर तो मैं हंसते-हंसते पी गई, तकलीफ लोगों को तब हुई, जब मैं जीत गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment