Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निशा रामानंद सागर अयोध्या पहुंचीं, रामलला का दर्शन किया:बोलीं-रामायण बनाते समय कई तरह की तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें आई थीं

    14 hours ago

    1

    0

    रामानंद सागर की बहू निशा रामानंद सागर अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि यह उनकी अयोध्या की पहली यात्रा है। रामलला के दर्शन कर वह भावुक हो गईं। पुराने दिनों की याद ताजा कीं। उन्होंने बताया कि रामायण बनाते समय कई तरह की तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें आई थीं। उस समय रामानंद सागर को प्रसारण की अनुमति के लिए दूरदर्शन के कई चक्कर लगाने पड़े।शुरुआत में बने चार एपिसोड को काटकर दो एपिसोड करके प्रसारण शुरू किया गया था। बाद में उनके पति आनंद सागर ने भी रामायण से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया। बताया कि रामायण पर कई फिल्में और सीरियल बने, लेकिन रामानंद सागर की रामायण की तुलना आज तक किसी से नहीं हो पाई। अयोध्या के विकास के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि आज सनातन संस्कृति का व्यापक प्रचार हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइन बाजार-कचगांव मार्ग के लिए 10.24 लाख की मंजूरी:30 हजार से ज्यादा लोगों को आने-जाने में मिलेगी सुविधा
    Next Article
    विधायक सांगा बोले- हसन रूमी अपने नेता से सिलेंडर लें:सपा वाले के घर में कालाबाजारी पुलिस ने पकड़ी; ये लोग आपदा में अवसर ढूंढ रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment