Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक सांगा बोले- हसन रूमी अपने नेता से सिलेंडर लें:सपा वाले के घर में कालाबाजारी पुलिस ने पकड़ी; ये लोग आपदा में अवसर ढूंढ रहे

    11 hours ago

    1

    0

    सपा विधायक हसन रूमी के घर अगर सिलेंडर नहीं है तो उन्हें अपने उस नेता से ले लेना चाहिए, जो कालाबाजारी कर रहा। सपा नेता के घर में कालाबाजारी करने के लिए रखे सिलेंडर पुलिस ने बरामद किए थे। ये बातें कानपुर में भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहीं। उन्होंने हसन रूमी के बयान पर पलटवार किया है। दरअसल, एक दिन पहले सपा विधायक हसन रूमी ने कहा था- मेरे घर में खुद सिलेंडर नहीं है। रोजेदार बहनें सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में लग रही हैं। सरकार झूठ बोल रही कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। सांगा बोले- वैश्विक संकट में सब एक साथ खड़े हों बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा- हसन रूमी सपा के विधायक हैं। उनको ईद की चिंता नहीं है, इफ्तार की चिंता नहीं है। उनको रोजे खोलने की चिंता नहीं है। उनको तो सपा के मुखिया के सामने नंबर बढ़ाने की चिंता है। उन्हें ये देखना चाहिए कि जिस तरह से एक वैश्विक संकट है, हम सबको एक साथ खड़े होना चाहिए। सांगा बोले- सपा के लोग आपदा में अवसर ढूंढ रहे सांगा ने कहा- अगर उन्हें गैस सिलेंडर का अभाव है, तो मैं उनसे कहना चाहूंगा कि मैंने एक खबर पढ़ी थी कि सपा नेता के पास से डंप पड़े गैस सिलेंडर बरामद किए गए थे, जो ब्लैक करने का काम कर रहे थे। सपा विधायक को उनसे संपर्क करना चाहिए। निश्चित रूप से उनको सिलेंडर भी मिल जाएगा और उनका संकट भी दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा- सपा के लोग आपदा में अवसर ढूंढ रहे हैं। ऐसे समय में ये लोग सिलेंडर ब्लैक करने का काम कर रहे हैं। उनको समाज को गुमराह करने का काम नहीं करना चाहिए। हसन रूमी बोले- नोटबंदी में भी लोग ऐसे लाइन में लगे थे सपा विधायक हसन रूमी ने कहा कि गैस सिलेंडर के लिए लोग लंबी-लंबी लाइन में लगे हुए हैं। रमजान के इस महीने में जब लोग रोजे से हैं, तब भी उन्हें धूप में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है और कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी के समय भी लोग इसी तरह लाइन में दिखाई देते थे। आज फिर वही हालात बन गए हैं। करीब 500 लोग लाइन में नजर आ रहे हैं और इंतजार से परेशान होकर कई लोग वापस लौट जा रहे हैं। हसन रूमी ने कहा कि जब उपभोक्ता गैस लेने पहुंचता है तो उसे बताया जाता है कि 15 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेरे घर में भी इस समय गैस सिलेंडर नहीं है, जिससे काफी दिक्कत हो रही है। भाजपा विधायक मैथानी बोले- विपक्ष फैला रहा अफवाह भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। विपक्ष इस मुद्दे पर लोगों में पैनिक फैलाने और अफवाह फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अफवाह की वजह से जिन लोगों के घरों में पीएनजी पाइपलाइन से गैस आती है, उन्होंने भी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग करा दी है, जिससे अचानक मांग बढ़ गई है। मैथानी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी और आपूर्ति विभाग से बात की है। अधिकारियों ने बताया है कि एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और सरकार की तरफ से भी लगातार आश्वासन दिया जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग लोगों में गैस की कमी को लेकर अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। जनता को जागरूक करने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता भी काम कर रहे हैं। सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि ऐसे समय में जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा रखना चाहिए। सरकार लगातार यह भरोसा दिला रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निशा रामानंद सागर अयोध्या पहुंचीं, रामलला का दर्शन किया:बोलीं-रामायण बनाते समय कई तरह की तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें आई थीं
    Next Article
    हिंदूवादी नेता ने सीओ से कहा-यह सिपाही की भाषा है':शाहजहांपुर में देवस्थान भूमि के रास्ते पर अवैध निर्माण के विरोध में थाने में हुई बहस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment