Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नशा तस्करों के मददगार दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड:ADCP ने की गोपनीय जांच, कॉल डिटेल रिकॉर्ड से हुआ खुलासा

    5 hours ago

    1

    0

    शहर में तेजी से फैल रहे सूखे नशे के कारोबार को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में मादक पदार्थ की तस्करों पर कार्रवाई करने की बजाए उन्हें बचाने वाले चार पुलिसकर्मियों को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने निलंबित कर दिया है। एडीसीपी एसओजी सुमित सुधाकर रामटेके की गोपनीय जांच में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड मादक पदार्थ तस्करों से बात करते हुए मिली है। जिला समन्यवय समिति की बैठक में उठा था मुद्दा साकेत नगर के कंजड़नपुरवा और काकादेव, डबल पुलिया, अंबेडकर नगर, शास्त्री नगर, मलिन बस्ती समेत कई क्षेत्रों में युवाओं और छात्रों को गांजा, चरस बेची जा रही है। सूखे नशे को लेकर 26 फरवरी को प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक में सांसद रमेश अवस्थी व जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने मुद्दा उठाया था। सांसद ने आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर शहर में सूखा नशा बेचा जा रहा है। विधायक नीलिमा कटियार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के जरिए सूखा नशा बिकवाने की बात कही थी। पुलिस कमिश्नर ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, लेकिन यह प्रभावी रूप से नहीं चल रहा था। इस पर एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके को गोपनीय जांच करने को कहा गया था। उन्होंने जांच की तो कई मादक पदार्थ तस्करों से पुलिसकर्मियों के संपर्क निकले। इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई गई, तो पता चला कि पनकी मंदिर के दरोगा श्रवण कुमार, काकादेव थाने के हेड कांस्टेबल रंजीत कुमार, पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल कमलाकांत और सचेंडी थाने के हेड कांस्टेबल जितेंद्र प्रताप सिंह की मादक पदार्थ तस्करों से बात होती है, इसके बाद उन चारों को पुलिस कमिश्नर ने निलंबित कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में विधायक योगेश वर्मा ने खेली होली:स्कूटी पर निकले, समर्थकों संग भंगड़े पर जमकर नाचे
    Next Article
    उन्नाव में अज्ञात ट्रेन से युवक की मौत:अलगनगढ़ के पास हादसा, पुलिस पहचान में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment