Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट, सख्त गाइडलाइन जारी:कुशीनगर फाजिलनगर उपचुनाव की तैयारियां पूरी, निगरानी बढ़ाई गई

    1 day ago

    1

    0

    कुशीनगर के नगर पंचायत फाजिलनगर में अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में हर स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। यह उपचुनाव राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत हो रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रचार के लिए प्रत्येक प्रत्याशी को केवल एक वाहन की अनुमति दी गई है। इस वाहन पर जारी परमिट को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। वाहन में चालक सहित अधिकतम छह लोग बैठ सकेंगे, जबकि सुरक्षाकर्मी न होने पर यह संख्या चार तक सीमित रहेगी। आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान जातीय, धार्मिक या सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रत्याशी के निजी जीवन पर टिप्पणी नहीं की जा सकेगी। धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा या चर्च का उपयोग प्रचार के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बिना अनुमति पोस्टर, बैनर या झंडे लगाने पर रोक रहेगी। निजी संपत्ति पर प्रचार सामग्री लगाने के लिए संपत्ति मालिक की अनुमति आवश्यक होगी। लाउडस्पीकर का उपयोग केवल अनुमति से ही किया जा सकेगा और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इसका उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। सभा, जुलूस या रैली निकालने से पहले प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। ऐसे आयोजनों में हथियार या आपत्तिजनक सामग्री ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। मतदान के दिन मतदाताओं को लाने-ले जाने के लिए वाहनों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का प्रचार पूरी तरह निषिद्ध रहेगा। मतदान समाप्त होने से 48 घंटे पहले सभी प्रकार के चुनाव प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा। इस अवधि को 'शांत अवधि' माना जाएगा। निगरानी व्यवस्था कड़ी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। फ्लाइंग स्क्वाड, स्टैटिक सर्विलांस और वीडियो मॉनिटरिंग टीमों को सक्रिय कर दिया गया है, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगी। प्रशासन की अपील डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने सभी दलों, प्रत्याशियों और मतदाताओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग दें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी उल्लंघन पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में अभ्युदय योजना के तहत सम्मान समारोह:सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया, छात्रों को प्रेरणा मिली
    Next Article
    जौनपुर कलेक्ट्रेट में नए NIC कार्यालय का उद्घाटन:डिजिटल प्रशासन को मिलेगा बल, तकनीकी कार्यकुशलता बढ़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment