Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नातिन की बर्थडे पार्टी में बुजुर्ग पर कुत्ते का हमला:संभल में गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ मुकदमा, पेट-हाथ समेत शरीर पर 25 से ज्यादा जख्म

    7 hours ago

    1

    0

    संभल के बहजोई में नातिन की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए बुजुर्ग पर होटल के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में उनके पेट, हाथ और शरीर के दूसरे हिस्सों पर 25 से ज्यादा जख्म आए। घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दिव्य लोक होटल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुराने हॉल से नीचे उतरते ही कुत्ते ने किया हमला मामला बहजोई थाना क्षेत्र का है। नगर पालिका बहजोई की देव विहार कॉलोनी के रहने वाले प्रमोद कुमार पुत्र धर्मदास दो नवंबर की रात करीब 9:30 बजे परिवार के साथ नातिन का जन्मदिन मनाने दिव्य लोक होटल पहुंचे थे। प्रमोद कुमार के मुताबिक, होटल के एक हॉल में भीड़ ज्यादा थी। इस पर होटल मालिक और स्टाफ ने उन्हें दूसरे पुराने हॉल में भेज दिया। उसके पास ही रसोई थी। वहां छौंक लगने के बाद उन्हें खांसी होने लगी। दरवाजे और खिड़कियां बंद होने के कारण वह पास का गेट खोलकर नीचे उतरने लगे। इसी दौरान होटल के पालतू कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। एक घंटे तक किसी ने नहीं पूछा हाल प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया कि घटना के एक घंटे से ज्यादा समय बाद भी होटल के मालिक या किसी कर्मचारी ने उनकी सुध नहीं ली। उस समय उनके साथ परिवार की महिलाएं और छोटे बच्चे भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि होटल में कुत्तों को बांधकर रखना चाहिए, ताकि वे किसी पर हमला न कर सकें। पीड़ित ने पुलिस से होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। होटल के खिलाफ BNS की धारा 291 में रिपोर्ट बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने गुरुवार सुबह आठ बजे बताया कि प्रमोद कुमार की शिकायत पर दिव्य लोक होटल के खिलाफ BNS की धारा 291 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित ने बर्थडे पार्टी के दौरान होटल के पालतू कुत्ते के हमले में घायल होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले संभल में आवारा कुत्तों का रेस्क्यू करते समय नगर पालिका के सभासद इमरान रसूल समेत टीम के सदस्यों को भी कुत्तों ने काट लिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज के लिए गर्भवती को पीटकर घर से निकाला:महिला ने गर्भपात होने का लगाया आरोप; कोर्ट के आदेश पर पति समेत 5 पर FIR
    Next Article
    दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ मुश्किल:ट्रेनों में वेटिंग 125 पार, लटक कर रहे सफर यात्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment