Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ मुश्किल:ट्रेनों में वेटिंग 125 पार, लटक कर रहे सफर यात्री

    7 hours ago

    1

    0

    दिवाली और छठ पूजा पर अपनों के बीच पहुंचने की तैयारी कर रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। त्योहार से पहले ही ट्रेनों में सीटों का संकट खड़ा हो गया है। आगरा से गुजरने वाली मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली और जम्मू की ओर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग 125 के पार पहुंच गई है। स्लीपर से लेकर एसी कोच तक कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। बुधवार को आगरा फोर्ट स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस पहुंची तो सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की होने लगी। रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है और अतिरिक्त कोच भी जोड़ रहा है, लेकिन भीड़ के आगे इंतजाम कम पड़ रहे हैं। कई ट्रेनों में नो रूम, वेटिंग 126 तक पहुंची त्योहार पर घर जाने के लिए यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कुछ में तो नो रूम की स्थिति बन गई है। गाड़ी संख्या 12162 लश्कर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 14 नवंबर को द्वितीय एसी में रिग्रेट है। तृतीय एसी में 119 और स्लीपर में 126 की वेटिंग है। 12618 मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस में 5 नवंबर को द्वितीय एसी में 27, तृतीय एसी में 53 और स्लीपर में 104 की वेटिंग चल रही है। 22222 सीएसएमटी राजधानी और 22692 शताब्दी राजधानी में 5 नवंबर को तृतीय एसी में 109-109 की वेटिंग है। वहीं, 12919 मालवा एक्सप्रेस में स्लीपर की सभी सीटें फुल हैं और नो रूम की स्थिति है। मरुधर एक्सप्रेस में सीट के लिए धक्का-मुक्की बुधवार शाम आगरा फोर्ट स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस पहुंचते ही यात्रियों में सीट पाने की होड़ लग गई। ट्रेन के कोच में जगह बनाने के लिए यात्री दौड़ पड़े। गेट पर धक्का-मुक्की होने लगी। भीड़ इतनी थी कि स्लीपर और जनरल कोच में अंतर करना मुश्किल हो रहा था। कई यात्रियों को सीट नहीं मिली। उन्हें प्लेटफॉर्म पर ही बैठकर इंतजार करना पड़ा। स्पेशल ट्रेनें भी पड़ रहीं कम आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनके फेरे बढ़ाए गए हैं। कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा रहे हैं। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें फुल हो रही हैं। एक महीने पहले टिकट कराया, फिर भी कंफर्म नहीं त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों का कहना है कि उन्होंने एक महीने पहले टिकट कराया था। इसके बावजूद वेटिंग कम नहीं हुई। अब तत्काल टिकट और बस का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों के मुताबिक, बसों में किराया भी दोगुना वसूला जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि भीड़ के दौरान धक्का-मुक्की न करें। यात्रा से पहले स्पेशल ट्रेनों की जानकारी जरूर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नातिन की बर्थडे पार्टी में बुजुर्ग पर कुत्ते का हमला:संभल में गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ मुकदमा, पेट-हाथ समेत शरीर पर 25 से ज्यादा जख्म
    Next Article
    संतकबीर नगर में बाल विज्ञान कांग्रेस में 100 प्रोजेक्ट पेश:10 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित, 50 स्कूलों के 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment