Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नेतन्याहू में दीवार में रखी जादुई पर्ची, हुआ बड़ा चमत्कार, पलट गया चुनाव!

    1 day ago

    1

    0

    इजराइली चुनावों में पिछड़ रहे बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बहुत बड़ा चमत्कार हो रहा है। अचानक रुझान पलटते दिख रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि इस दीवार के पास बेंजामिन नेतन्याहू ने जो किया उसने चमत्कार कर दिया। नेतन्याहू ने यहां पर एक पर्ची छोड़ी। उस पर्ची में जो लिखा था वही शायद उन्हें जिता रहा है। मान्यता के मुताबिक पर्ची पर अपनी इच्छा लिखकर इस दीवार की दरारों में रखने से इच्छा पूरी हो जाती है और अब ताजा रुझानों को देखकर लग रहा है कि नेतन्याहू की इच्छा पूरी हो रही है। नेतन्याहूअपने प्रतिद्वंदी से बहुत आगे निकल रहे हैं। इस दीवार का राज क्या है और नेतन्याहू ने पर्ची में क्या लिखा था वो हम आपको बताते हैं। दरअसल यह है यरूशलम स्थित वेस्टर्न वॉल जो यहूदियों के लिए बेहद पवित्र है। प्राचीन काल में यहां यरूशलम में यहूदियों का एक बहुत ही भव्य और पवित्र मंदिर हुआ करता था जिसे सेकंड टेंपल कहा जाता था। रोमंस ने इस मंदिर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। उस विनाश में पूरा मंदिर नष्ट हो गया, लेकिन यही पश्चिमी दीवार यानी वेस्टर्न वॉल बच गई। यह दीवार उसी मंदिर की आखिरी निशानी है। यहूदियों का मानना है कि यह दीवार कभी नष्ट नहीं हो सकती। अब इसी दीवार को छूने के बाद शुरुआती काउंटिंग में पिछड़ रहे ने नेतन्याहू अचानक आगे कैसे निकल गए हैं वो बताते हैं। इसे भी पढ़ें: ताइवान ने बीच समुंदर चीन को खदेड़ा, जबरदस्त टक्कर के बाद ऐसा है माहौल!इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू किसी बड़े संकट युद्ध या चुनाव के मौके पर इस पवित्र वेस्टर्न वॉल पर जरूर आते हैं। जून 2025 में ईरान पर हवाई हमले शुरू करने से कुछ घंटों पहले भी नेतन्याहू इसी दीवार के पास आए थे। उन्होंने तब भी एक पर्ची में बाइबल की एक लाइन लिखी थी। उस समय पर्ची में नेतन्याहू ने लिखा कि लोग एक बड़े शेर की तरह उठ खड़े होंगे। बाद में इसी पर्ची में लिखा गया नोट ईरान के खिलाफ इजराइल के सैन्य ऑपरेशन का नाम बन गया जिसे ऑपरेशन राइजिंग लायन कहा गया। इस बार भी वोटिंग के दिन सुबह-सुबह नेतन्याहू वेस्टर्न वॉल को छूने पहुंच गए। उन्होंने एक बार फिर पर्ची में संदेश लिखा। नेतन्याहू ने लिखा कि यह संदेश मैं इजराइली सेना के लिए लिख रहा हूं। हमारे नायकों के जीवन के लिए लिख रहा हूं। हमारे दुश्मनों पर हमारी विजय के लिए लिख रहा हूं और हमारे लोगों की सफलता के लिए लिख रहा हूं। नेतन्याहूने यह मैसेज ऐसे वक्त पर लिखा था जब छह में से चार ओपिनियन पोल्स में उनके प्रतिद्वंदी गादी आइसनकोट को जीतता हुआ बताया गया था।इसे भी पढ़ें: Taipei Mayor Election में चीनी दखल का खतरा, Deepfake से वोटर भड़काने की तैयारीनेतन्याहू को हराने के लिए लाखों मुस्लिम घरों से निकलकर वोट डालने पहुंच गए। मुस्लिम वोटर्स को लाने के लिए बसों का इंतजाम तक कर दिया गया। इजराइल के मुस्लिम इलाकों में बंपर वोटिंग देखने को मिली। वोटिंग भी ऐसी कि 1999 के बाद पहली बार इजराइल में 77% बंपर वोटिंग हुई। लेकिन वेस्टर्न वॉल पर प्रार्थना करने वाले नेतन्याहू के साथ अचानक एक बड़ा चमत्कार हो गया। वेस्टर्न वॉल के सामने पर्ची पर नेतन्याहू ने जिन इजराइली सैनिकों के लिए संदेश लिखा था। शायद उन्हीं सैनिकों ने आखिरी वक्त में नेतन याहू को बंपर वोट दे दिए। अब रुझानों में नेतन्याहू का गठबंधन आगे निकल गया है। नेतन्याहू गठबंधन को 55 सीटें जबकि आइजन कोर्ट गठबंधन को 50 सीटें मिलने का अनुमान है। सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत है। इजराइल में सेना के जवानों के बीच 79.9% मतदान हुआ है। इजरायली सेना के मुताबिक 2022 के पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार इजरायली सैनिकों ने 6.2% ज्यादा वोट किया है। सोचिए जिन सैनिकों के लिएनेतन्याहू ने पर्ची पर संदेश लिखा था शायद उन्हीं सैनिकों के वोटों ने पूरा मामला पलट कर रख दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इजराइल के सैनिकों ने एक हफ्ता पहले ही वोट डालने शुरू कर दिए थे। यानी जिस दिन नेतन्याहू ने पर्ची लिखी और आम इजरायली वोट डाल रहे थे उससे पहले ही इजरायली सैनिक वोट डाल चुके थे। हैरानी की बात देखिए कि जब तक मुस्लिम इलाकों के वोटों की गिनती चल रही थी उस वक्त नेतन्याहू पीछे थे। मगर जैसे ही सैनिकों के वोटों की गिनती शुरू हुई तो नेतन्याहू आगे बढ़ते दिख रहे हैं। फाइनल नतीजे अभी तक नहीं आए हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    अचानक ही ईरान पर पुतिन ने कर दिया बड़ा ऐलान, टेंशन में ट्रंप!
    Next Article
    West Asia संकट पर बोले MEA प्रवक्ता Randhir Jaiswal, 22 भारतीयों ने गंवाई जान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment