Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौतपा के पहले दिन सीजन की सबसे गर्म रात:कानपुर में अगले 24 घंटे और मुश्किल भरे होंगे, पारा बढ़ेगा; 28 मई तक लू की चेतावनी

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को झुलसा रही है और दोपहर होते-होते सड़कें तपने लग रही हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। रविवार से नौतपा की शुरुआत के साथ गर्मी और बढ़ी। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जून तक नौतपा के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच सकता है। वहीं, 28 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। 3 तस्वीरें देखिए- इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज दिन के साथ अब रातें भी लोगों को राहत नहीं दे रहीं। बीती रात सीजन की सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। उमस और गर्म हवाओं के कारण देर रात तक लोग पसीने से परेशान रहे। कई लोग छतों और घरों के बाहर गर्मी से राहत तलाशते नजर आए, लेकिन हवा में मौजूद तपिश के चलते रात में भी आराम नहीं मिल सका। दोपहर में सूनी हो गईं सड़कें चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (CSA) की मौसम रिपोर्ट के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सुबह आठ बजे के बाद ही धूप चुभने लगी और दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा छा गया। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग चेहरे को गमछे और कपड़ों से ढककर निकलते दिखे। कोई पेड़ों की छांव में राहत तलाशता नजर आया तो कोई ठंडे पानी और शरबत का सहारा लेता दिखा। अगले 24 घंटे और भारी, पारा बढ़ेगा मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक अगले 24 घंटे में भीषण गर्मी और तेज लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पछुआ हवाएं लगातार मौसम को और गर्म कर रही हैं। इसके साथ ही रातें भी गर्म बनी रहेंगी और आसमान साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि मई के अंतिम दिनों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी तथा पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बन सकती है। यह गतिविधियां शाम के समय देखने को मिल सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में नौतपा की गर्मी से बेहाल वन्यजीव:दुधवा में वॉटर होल में दिखे गैंडे-भालू, पानी पीता नजर आया वनराज
    Next Article
    पत्नी की मौत की खबर से पति ने तोड़ा दम:बेटा मां का शव लेकर पहुंचा घर तो बाथरूम में मिली रिटायर्ड डाककर्मी कासिम अहमद की लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment