Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की मौत की खबर से पति ने तोड़ा दम:बेटा मां का शव लेकर पहुंचा घर तो बाथरूम में मिली रिटायर्ड डाककर्मी कासिम अहमद की लाश

    22 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थानाक्षेत्र के प्रेमचंद नगर कालोनी में एक बार फिर पति-पत्नी के रिश्तों और साथ जीने मरने की कसमों का उदहारण देखने को मिला। जब बीमार पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने भी दम तोड़ दिया। बेटा जब मां का शव घर लेकर पहुंचा तो दरवाज बंद मिला। पुलिस बुलाई गयी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पिता का शव घर के बाथरूम में मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें की बेटा सैयद कमाल जाफरी पेशे से अधिवक्ता है। और पिता हाजी सैयद कासिम अहमद रिटायर्ड डाककर्मी थे। मां को आया था पैरालाइज का अटैक मां और पिता की लाश देखकर रो रहे बेटे कमाल जाफरी ने बताया - मां सैयदा बेगम(75) को पैरालाइज का अतीक आया था। उन्हें सुबह में लेकर दीन दयाल अस्पताल गया था। घर में पिता कासिम जाफरी(85) मौजूद थे। मां को दीन दयाल से हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू रेफर किया गया था। इस बात की जानकारी मैंने पिता को दी थी। उसके बाद से उनका कई बार फोन मां के हालचाल के लिए आया था और वो काफी परेशान लग रहे थे। शाम में मां की हो गयी मौत कमाल ने बताया - शाम में मां सैयदा बेगम की बीएचयू में मौत हो गयी। जिसकी सूचना मैंने अपनी लखनऊ में रहने वाली बहन फीरोजा जाफरी और रामनगर में रहने वाली बहन तमन्ना जाफरी को दी और शव को लेकर घर जाने की प्रक्रिया में लग गया। तमन्ना जाफिर भी रामनगर से बीएचयू आगयी। हमने पिता को भी इस बात की सूचना दी थी। करीब 2 घंटे बाद हम शव लेकर घर पहुंचे। पुलिस ने तोड़ा दरवाजा तो मृत मिले पिता पेशे से अधिवक्ता कमाल ने रोते हुए बताया - हम घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। हमने कई बार आवाज दी पर अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। पड़ोसियों ने डायल 112 पर सूचना दे दी और पुलिस पहुंची तो पुलिस ने भी पहले दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई रिस्पॉन्स न आने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पिता हाजी सैयद कासिम जाफरी(85) जो की रिटायर्ड डाककर्मी थे बाथरूम में मृत मिले। यह कहकर कमाल रोने लगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव मौके पर पुलिस ने शव का पंचनाम कराया तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया पर पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का हवाला देते हुए बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौतपा के पहले दिन सीजन की सबसे गर्म रात:कानपुर में अगले 24 घंटे और मुश्किल भरे होंगे, पारा बढ़ेगा; 28 मई तक लू की चेतावनी
    Next Article
    नौतपा आज से शुरू,सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में करेंगे गोचर:ज्योतिषाचार्य बोले- 9 दिन तक अर्घ्य देना बेहद शुभ,शीतल वस्तुओं का करें दान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment