Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीतीश बोले-बिहार में नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा:X पर लिखा- राज्यसभा जाना चाहता हूं; आज करेंगे नामांकन, JDU दफ्तर में हंगामा

    10 hours ago

    1

    0

    बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने इसका ऐलान खुद अपने एक्स पर किया है। नीतीश कुमार ने लिखा है कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।' नीतीश कुमार का पूरा पोस्ट विधानसभा में नीतीश कुमार, रामनाथ ठाकुर, निशांत और मनीष वर्मा का NR (नॉमिनेशन रिसीप्ट) कटा है। नीतीश कुमार आज विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। अमित शाह आज पटना पहुंचेंगे। इधर सीएम नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन की खबरों की बीच जदयू कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने CM हाउस जा रहे बीजेपी कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता, JDU MLC संजय गांधी और JDU विधायक प्रेम मुखिया को भगा दिया। खबर से जुड़े हाईलाइट्स CM हाउस के बाहर से आई कुछ तस्वीरें… इधर, राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा है। पार्टी ने अब तक उनके नाम का भी खंडन नहीं किया है। कल पार्टी मीटिंग के बाद नेताओं ने भी यही कहा था निशांत को राजनीति में आना ही चाहिए। ये खबरें भी पढ़ें बिहार की सियासी हलचल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Finland के राष्ट्रपति Stubb का भारत में भव्य स्वागत, एस जयशंकर से अहम मुलाकात, Raisina Dialogue पर टिकी नजरें
    Next Article
    भास्कर अपडेट:मिजोरम में NCB ने एंटी-ड्रग्स ऑपरेशन में ₹31 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 4 लोगों को गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment