Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीतीश कुमार बनेंगे डिप्टी PM? कहां से ये चर्चा अचानक होने लगी

    17 hours ago

    1

    0

    बिहार की सियासत से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर आ रही है, जिसने दिल्ली से लेकर पटना तक के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है! सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब देश का डिप्टी पीएम यानी उप-प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरजेडी के बाद अब खुद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के भीतर से भी सुर बुलंद होने लगे हैं। जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में सीधे तौर पर यह दावा ठोक दिया है कि नीतीश कुमार के पास देश का डिप्टी पीएम बनने की हर काबिलियत है और खुद बिहार की जनता भी यही चाहती है। जेडीयू का तर्क है कि जो नेता पिछले दो दशकों से बिहार की सत्ता संभाल रहा हो, जिसके पास केंद्र में मंत्री रहने का लंबा प्रशासनिक अनुभव हो, अब वक्त आ गया है कि देश उनके इस तजुर्बे का फायदा उठाए और उन्हें दिल्ली की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। इसे भी पढ़ें: डेडलाइन से पहले Rabri Devi ने खाली किया Patna का बंगला, भाजपा मंत्री नंद किशोर राम को होगा आवंटितडीयू से भी पहले आरजेडी के सीनियर लीडर मुकेश रोशन ने नीतीश कुमार को लेकर दिल्ली के सियासी गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है। आरजेडी नेता ने साफ शब्दों में मांग की है कि नीतीश कुमार को सिर्फ केंद्र की राजनीति में नहीं भेजा जाना चाहिए, बल्कि उन्हें देश का उप-प्रधानमंत्री (डिप्टी पीएम) बनाया जाना चाहिए। इतना ही नहीं, आरजेडी का यह प्लान सिर्फ डिप्टी पीएम की कुर्सी तक सीमित नहीं है। मुकेश रोशन ने मांग उठाई है कि नीतीश कुमार के लंबे तजुर्बे को देखते हुए उन्हें देश के कृषि और रेलवे जैसे सबसे भारी-भरकम और अहम मंत्रालय सौंपे जाने चाहिए। आरजेडी का तर्क है कि अगर बिहार का कोई नेता देश के इस शीर्ष पद पर बैठता है, तो यह पूरे प्रदेश के लिए बेहद गौरव की बात होगी। इसे भी पढ़ें: Khamenei के Funeral में शामिल होगा भारत, मंत्री पबित्रा और Bihar के Governor जाएंगे Tehranनीतीश कुमार को केंद्र में भेजने की वकालत पहले विरोधी खेमा (आरजेडी) कर रहा था, लेकिन अब जेडीयू विधायक के इस बयान ने साफ कर दिया है कि पार्टी के भीतर भी इस फॉर्मूले पर खिचड़ी पकनी शुरू हो चुकी है। जेडीयू अब नीतीश कुमार के '20 साल के सुशासन' और 'केंद्रीय अनुभव' को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाने की तैयारी में है। अगर नीतीश कुमार दिल्ली का रुख करते हैं, तो पटना की गद्दी पर कौन बैठेगा? इस एक मांग ने बिहार में भविष्य के गठबंधन और नेतृत्व परिवर्तन के कई बंद दरवाजों को खोल दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महायुति का बड़ा दांव, विपक्ष ने खींचे हाथ, Sachin Ahir बने Maharashtra विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन
    Next Article
    Mumbai Rains IMD Red Alert | मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए जारी किया 'रेड अलर्ट', माया नगरी की थमने लगी रफ्तार, लोकल और सड़कों का बुरा हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment