Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नदी का जलस्तर बढ़ा, तेज बहाव में फंसे 7 स्टूडेंट:सागर में पिकनिक मनाने गए थे, ढाई घंटे पत्थरों पर बैठे रहे; SDERF ने किया रेस्क्यू

    14 hours ago

    1

    0

    सागर में पिकनिक मनाने गए 7 युवक-युवती नदी के तेज बहाव के बीच फंस गए। वे देर शाम अंधेरे में करीब ढाई घंटे पत्थरों पर बैठे रहे। SDERF की टीम ने ग्रामीणों की मदद से उनका रेस्क्यू किया। मेडिकल चेकअप के बाद सभी को घर भेज दिया गया। मामला सानौधा थाना इलाके में आबचंद गुफा के पास गधेरी नदी का है। बहेरिया निवासी 9 युवक-युवती शनिवार को प्राकृतिक परिक्षेत्र आबचंद गुफा के पास पिकनिक मनाने गए थे। शाम को वे नदी के बीच पत्थरों पर बैठ गए। इनमें 6 युवती जबकि 3 युवक थे। कुछ आपस में भाई-बहन हैं। करीब 7 बजे बारिश की वजह से अचानक जलस्तर बढ़ गया। नदी का बहाव तेज हो गया। इस बीच दो युवक-युवती पानी से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए लेकिन 7 लोग वहीं फंस गए। पहली कोशिश नाकाम हो गई नदी से बाहर आए युवक ने डायल 112 पर फोन लगाया। सानौधा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों को बुलाया गया। स्टूडेंट्स को निकालने की कोशिश शुरू की, जो तेज बहाव की वजह से फेल हो गई। तेज बहाव-पत्थरों से आई दिक्कत इसके बाद पुलिस ने SDERF को बुलाया। रहली और गढ़ाकोटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। लाइटिंग की व्यवस्था कर SDERF के जवान पानी में उतरे। पानी का बहाव तेज होने और नदी में पत्थरों की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें आईं। आखिरकार रात करीब 10 बजे तक सभी 7 युवक-युवतियों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। देखिए, 6 तस्वीरें… मेडिकल चेकअप के बाद घर भेजा घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही रहली विधायक गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू पूरा होने तक मौजूद रहे। उन्होंने बारिश के मौसम में नदी और गुफा के आसपास सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश भी दिए। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी गौरव सिंह तिवारी ने बताया कि यहां से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल जांच के बाद परिजन को सौंप दिया गया। ये खबरें भी पढ़ें… मटके, ट्यूब से नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं शिक्षक भिंड से 15-16 किमी दूर नदरौली गांव में बारिश के दिनों में स्कूल पहुंचना शिक्षक और बच्चों के लिए चुनौती बन जाता है। गांव तक पक्की सड़क नहीं है। रास्ते में बैसली नदी पड़ती है। नदी का जलस्तर बढ़ने और बहाव तेज होने पर इसे पैदल पार करना संभव नहीं रहता। ऐसे में ग्रामीण और शिक्षक ट्यूब और मटके के सहारे नदी पार करते हैं। पढ़ें पूरी खबर… जयंत खदान में दो पिकअप वाहन तेज बहाव में फंसे: चालकों ने कूदकर जान बचाई सिंगरौली जिले की जयंत कोयला खदान में रविवार सुबह बारिश के कारण पानी के तेज बहाव में दो पिकअप वाहन फंस गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि वाहन आगे नहीं बढ़ पाए और डूबने लगे। दोनों वाहन चालकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालय के साथ खतरे में 'पिका':2050 तक तापमान बढ़ने से बदलना होगा घर, 6 प्रजातियों में से रॉयली पर सबसे ज्यादा असर
    Next Article
    जालंधर में देश की पहली बाज ड्रोन बटालियन तैनात:500 किलोमीटर से ज्यादा बॉर्डर, सरहद पर रखेगी नजर; एयर स्ट्राइक रोकने में सक्षम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment