Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'नींद में बेटे ने दरवाजा खोला, जिंदा जल गया':इकलौते बेटे की मौत से पिता बदहवास, अधिवक्ता बोले- पत्नी से कहा था हाथ मत छोड़ना

    1 day ago

    1

    0

    फीलखाना थानाक्षेत्र के राधिका अपार्टमेंट में आग लगने के मामले में फायर ब्रिगेड की प्रारंभिक जांच में सामने आया, कि बिल्डिंग में आग अपार्टमेंट में लगे मीटर में शॉर्ट–सर्किट होने की वजह से लगी। सीएफओ दीपक शर्मा के मुताबिक 6 मंजिला बिल्डिंग के बेसमेंट में पार्किंग है, जहां मीटर में शॉर्ट सर्किट होने के बाद लपटों ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में लिया, जिसके बाद एक के बाद एक गाड़ियों को आग अपनी चपेट में लेती चली गई और पूरा अपार्टमेंट धू–धूकर जलने लगा। वहीं हादसे में 11वीं के छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। 16 साल के इकलौते बेटे प्रांजल की मौत से बदहवास पिता ने बताया कि 11 दिन पहले 5 नवंबर को बेटे का जन्मदिन मनाया था, ये उसका आखिरी बर्थडे होगा, इसके बारे में सोचा भी नहीं था। मृतक प्रांजल के पिता बोले– बेटे ने नींद में दरवाजा खोला, आग की चपेट में आकर मर गया राधिका अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल पर 2 बीएचके का फ्लैट लेकर रहने वाले अनिल बाथम के परिवार में पत्नी मीता बाथम, 16 वर्षीय बेटा प्रांजल बाथम व 8 साल की बेटी गौरी है। अनिल का पटकापुर में एसी सर्विस सेंटर है। अनिल ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने 25 लाख रुपए में फ्लैट खरीदा था। तड़के करीब 4 बजे अचानक से फ्लैट की डोर बेल बजने लगी। उन्होंने दरवाजा खोल कर देखा तो अपार्टमेंट में आग धधक रही थी। तेज लपटों ने फ्लैट में घुसने की कोशिश की तो अनिल दरवाजा बंद कर अंदर की ओर भागे और पूरे परिवार को जगाने लगे। अनिल के मुताबिक वह बेटे को जगाने के बाद पत्नी और बेटी को लेकर बालकनी की ओर जाने लगे, जबकि बेटा नींद में होने के चलते घर से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा। उसने जैसे ही फ्लैट का मेनगेट खोला तो पूरे कमरे में आग और धुंआ बुरी तरह से भर गया। धुएं के कारण पूरे कमरे में कुछ दिखायी नहीं दे रहा था। अनिल ने बताया कि विकराल लपटों ने पल भर में इकलौते बेटे को अपनी चपेट में ले लिया और वह उनकी आंखों के सामने जिंदा जल गया। बिलखते हुए अनिल ने बताया कि 5 नवंबर को बेटे का जन्मदिन मनाया था, क्या पता था कि ये उसका आखिरी जन्मदिन है। उन्होंने बताया कि वह पत्नी और बच्ची को लेकर दो घंटे तक फ्लैट की बालकनी में खड़े रहे। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला। अनिल ने बताया कि उनका बेटा विकास नगर स्थित जुगल देवी में 11वीं का छात्र था। दो दिन पहले दादा–दादी के घर गए थे बच्चे, सलामत भीषण अग्निकांड में अधिवक्ता जितेंद्र साहू की 45 वर्षीय पत्नी राखी साहू की मौत हो गई। अधिवक्ता अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर में 2 बीएचके फ्लैट में रहते थे। उनके दो बच्चे शिवांश और शिवन्या है। अधिवक्ता ने बताया कि स्कूल की छुट्‌टी होने के रविवार दोपहर को बच्चे सिविल लाइंस स्थित माता–पाता के घर गए हुए थे। जितेंद्र ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे फ्लैट में धुंआ भरने लगा, लोगों के बाहर से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। उन्होंने फ्लैट से झांक कर देखा तो पूरा अपार्टमेंट आग की चपेट में आ चुका था। उन्होंने पत्नी को बचाने के लिए उसकी कमर में साड़ी बांधी और बालकनी से पत्नी को लटका कर साड़ी का एक छोर पकड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि मैंने पत्नी से कहा था कि घबराना मत और साड़ी को मजबूती से पकड़े रहना, बालकनी से लटकने के बाद पत्नी थोड़ा नीचे पहुंची ही थी, तभी उन्होंने घबरा कर साड़ी से हाथ छोड़ दिया, जिससे कमर में बंधा फंदा खुल गया और वह अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले वैभव गुप्ता के ऊपर जा गिरी। राखी के सिर और रीढ़ की हड्‌डी में चोट लगने के कारण उनकी मौके पर हीं मौत हो गई। वहीं वैभव को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    18 नवंबर को निकलेगी बाबा श्याम की रथयात्रा:हाथों से रथ खींचेंगे श्रद्धालु; समिति ने महिलाओं से की गहने न पहनने की अपील
    Next Article
    हरदोई में सड़क चौड़ीकरण के दौरान PNG पाइपलाइन फटी:गैस रिसाव के बाद मुख्य वॉल्व बंद कराया, 3,000 कनेक्शन की सप्लाई पर असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment