Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नदी में डूबे युवक का 36 घंटे बाद मिला शव:ग्रामीणों ने पुलिस को शव ले जाने से रोका, DM को बुलाने की मांग

    21 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के चक कमरौरा गांव में नदी में डूबे रामबाबू (25) का शव शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे मिला। करीब 36 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद समनपुर घाट के पास नदी में उसका शव दिखाई दिया। एक नाविक ने सबसे पहले शव देखा। पुलिस शव को बाहर निकालने पहुंची, लेकिन परिवार और ग्रामीणों ने उसे ले जाने से रोक दिया। उनकी मांग है कि जिलाधिकारी मौके पर आएं, इसके बाद ही शव ले जाने दिया जाएगा। जमीन की पैमाइश के दौरान हुआ था विवाद दरअसल, बुधवार शाम करीब 4 बजे चक कमरौरा गांव में जमीन की पैमाइश करने राजस्व और पुलिस की टीम पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों और टीम के बीच विवाद हो गया, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। घटना में एक पुलिसकर्मी के सिर में चोट लगने की बात सामने आई थी। पुलिस बल को देखकर कुछ ग्रामीण भागने लगे। इसी दौरान गांव से करीब दो किलोमीटर दूर समनपुर घाट की ओर जाते समय रामबाबू उर्फ विक्की नदी में कूद गया था। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। गोताखोरों और PAC ने चलाया था तलाशी अभियान युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों और पीएसी की मदद से तलाश शुरू कराई। गुरुवार देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। इसके बाद भी नदी में खोजबीन जारी रही। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे शव मिलने के बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस शव को नदी से निकालकर आगे की कानूनी कार्रवाई करना चाहती थी, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों के विरोध के कारण मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। मृतक की मां मनोरमी देवी और बहन लड्डन भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस पर लापरवाही का आरोप, जांच की मांग ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रामबाबू के नदी में कूदने के दौरान पुलिसकर्मी उसे बचाने का प्रयास कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि रामबाबू के परिवार के कुछ लोगों को पुलिस थाने में बैठाकर रखा गया था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। जमीन की पैमाइश के दौरान हुए विवाद, युवक के नदी में डूबने की परिस्थितियों और ग्रामीणों के आरोपों पर पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। फिलहाल, ग्रामीण और परिजन जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं और शव ले जाने का विरोध कर रहे हैं। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीण और परिजन पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वे ‘पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए शव ले जाने का विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, एडीएम वेद सिंह चौहान समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। अधिकारी लगातार ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और शव ले जाने नहीं दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता मिलन समारोह में स्नातक मतदाताओं पर चर्चा:दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह का सम्मान
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में 2 लाख दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट:पति समेत 7 पर केस दर्ज, जान से मारने की धमकी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment