Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में 2 लाख दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट:पति समेत 7 पर केस दर्ज, जान से मारने की धमकी का आरोप

    21 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के लोटन थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता पुनीता चौधरी ने पति समेत ससुराल के सात लोगों पर दो लाख रुपये दहेज मांगने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुनीता की शादी 3 मई 2022 को भुसौला अड़ाई टोला बढ़हरा निवासी इंद्रजीत चौधरी से हुई थी। मायके वालों ने शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के एक महीने बाद ही ससुराल वाले उसे कम दहेज का ताना देकर मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी पुनीता ने पिता की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पैसे लाने से मना कर दिया। इसके बाद पति इंद्रजीत, ससुर अमेरिका, सास सरस्वती, ननद सुमन-किरण और देवर अमरजीत-सुरजीत उसे गाली देने और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को पति के घर पहुंचने के बाद एक बार फिर दो लाख रुपये की मांग की गई। पुनीता के विरोध करने पर पति समेत ससुराल के अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट में उसे चोटें आईं और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। 5 अक्टूबर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की इसके बाद उसने अपने मायके पक्ष के लोगों से संपर्क किया। परिजनों के पहुंचने पर वह उपचार कराने के लिए मायके चली गई। पीड़िता ने 5 अक्टूबर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। महिला थाना पुलिस ने 8 अक्टूबर को पति इंद्रजीत चौधरी, ससुर अमेर‍िका, सास सरस्वती, ननद सुमन व किरण और देवर अमरजीत व सुरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक कृष्ण यादव को सौंपी गई है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नदी में डूबे युवक का 36 घंटे बाद मिला शव:ग्रामीणों ने पुलिस को शव ले जाने से रोका, DM को बुलाने की मांग
    Next Article
    CID इंस्पेक्टर और शिक्षिका के खाते से 17 लाख निकाले:ठग ने टीचर से कहा- मैं DGP का PRO हूं, आपके बेटे को क्लर्क बनवा दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment