Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नदी में कूदे युवक का अब तक पता नहीं चला:बिजनौर में परिजनों ने जल्द तलाश की मांग की, पीएसी-गोताखोर जुटे

    10 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र में खो बैराज पुल से नदी में कूदे 21 वर्षीय योगेश सैनी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। शनिवार शाम से लापता योगेश की तलाश में पीएसी और गोताखोरों की टीम लगातार अभियान चला रही है। इस बीच, युवक के परिजनों ने जल्द तलाश की मांग को लेकर धामपुर तहसील में प्रदर्शन किया। धामपुर की मुन्नी देवी कॉलोनी निवासी योगेश सैनी शनिवार शाम करीब चार बजे अपने दोस्त रिंकू के साथ शेरकोट गया था। शेरकोट नेशनल हाईवे पर खो नदी के नए पुल पर पहुंचने पर योगेश अचानक अपनी बाइक से उतरा और नदी में कूद गया। उसके दोस्त रिंकू ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी के तेज बहाव में डूब गया। योगेश के पिता दिनेश सैनी ने बताया कि उनका बेटा डीजे बजाने का काम करता था। शनिवार को उसका विनीत नामक एक लड़के से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पिता को यह जानकारी नहीं है कि योगेश शेरकोट कैसे पहुंचा। उन्होंने यह भी बताया कि योगेश का अपनी पत्नी से भी विवाद चल रहा था, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार अभियान चला रही है। मुरादाबाद से पीएसी की 23वीं बटालियन की 14 सदस्यीय टीम भी इस खोज अभियान में शामिल है। हालांकि, नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर और तेज बहाव तलाशी अभियान में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। मंगलवार को योगेश के परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ धामपुर तहसील पहुंचे। उन्होंने परिसर में प्रदर्शन करते हुए युवक की जल्द तलाश की मांग की। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी धामपुर अभय कुमार पांडेय और थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाते हुए प्रशासन द्वारा पूरी गंभीरता से तलाश अभियान चलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा- कांउसिंलिंग के लिए बच्चे कर रहे कॉल:मैम कहीं फेल न हो जाएं; 6 घंटे पढ़ेंगे तो अच्छे नंबर आएंगे
    Next Article
    हर्ष फायरिंग में घायल बच्चे की हालत अब भी गंभीर:तीन दिन और वेंटीलेटर पर रहेगा, जबड़े को चीरते हुए सिर में लगी थी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment