Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवी मुंबई में बन रही देश की पहली समुद्री रेल-टनल:7 KM लंबी, 35 मंजिला इमारत जितनी गहराई में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन; दुनिया का छठा प्रोजेक्ट

    9 hours ago

    1

    0

    नवी मुंबई के सावली में देश की पहली समुद्री रेल सुरंग बनाई जा रही है। इस सुरंग से देश की पहली बुलेट ट्रेन गुजरेगी। सुरंग बनाने का काम जमीन से 114 मीटर नीचे चल रहा है, यानी इतनी गहराई, जितनी 35 मंजिला ऊंची इमारत होती है। समुद्र के अंदर सुरंग बनाने का यह छठा प्रोजेक्ट है। दुनिया में सबसे ज्यादा 2 समुद्री सुरंगें जापान में हैं। इसके अलावा चीन, नॉर्वे में एक-एक समुद्री सुरंग है। ब्रिटेन और फ्रांस के बीच भी एक समुद्री सुरंग बनी है। 1,200 मजदूर, 3,000 टन भारी मशीन, दिन-रात काम जारी भारी गर्मी और घुटन के बीच करीब 1,200 मजदूर और इंजीनियर दिन-रात इस काम में जुटे हैं। सावली से शीलफाटा के बीच 4.8 किलोमीटर लंबी सुरंग पहले ही तैयार हो चुकी है। अब समुद्र के अंदर 7 किलोमीटर लंबी सुरंग खोदी जा रही है, जिसके लिए 3,000 टन भारी मशीन लगातार खुदाई कर रही है। आमतौर पर मेट्रो के आने-जाने के लिए दो अलग सुरंगे बनती हैं, लेकिन यहां एक ही चौड़ी सुरंग के अंदर से दोनों तरफ की बुलेट ट्रेनें एक साथ निकलेंगी। समुद्र के नीचे ट्रेन की रफ्तार 180 से 280 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जबकि बाहर आते ही यह 320 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड पकड़ेगी। चीन से इसी साल मार्च में मिली टीबीएम मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की 21 किमी लंबी टनल का सबसे अहम हिस्सा सावली से विक्रोली (9.7 किमी) है। समुद्री टनल इसी का मुख्य भाग है। इसमें 7 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह पानी की ऊपरी लेयर से 5 से 8 मीटर तक नीचे होगा। यहां अभी 10% काम हो चुका है। काम देर से शुरू हुआ, क्योंकि चीन से टीबीएम इसी मार्च में मिली। समुद्री टनल 30 महीने में बनने की उम्मीद है। फिर बीकेसी से विक्रोली (4.8 किमी) का रूट है। यह 20 माह में बनेगा। जबकि सावली से शीलफाटा तक की टनल 4.8 किमी बन चुकी है। पानी का दबाव और कंपन रोकना बड़ी चुनौती --------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में बन रही बुलेट ट्रेन का VIDEO:280kmph रफ्तार होगी, रेत की बोरियां रखकर मजबूती परख रहे; अगस्त 2027 से ट्रायल संभव रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु के BEML प्लांट में भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन B-28 का इंस्पेक्शन किया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंध्र में मुरासु तूफान के चलते 35 ट्रेनें रद्द:12 हजार लोग राहत शिविरों में; यूपी के 10 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 605
    Next Article
    केरलम सरकार का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच का आदेश:₹2 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप; मुख्य चुनाव आयुक्त तब राज्य में PWD सचिव थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment