Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 55 बीघा जमीन खरीदी:मुजफ्फरनगर में खुद रजिस्ट्री करवाई, कीमत- 6 करोड़ रुपए

    13 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यूपी के मुजफ्फरनगर में अपने पैतृक गांव में 55 बीघा कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराई है। इसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपए बताई जा रही है। नवाजुद्दीन ने सात व्यक्तियों से यह जमीन खरीदी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तीन साल पहले अपनी जमीन अपने भाइयों के नाम कर दी थी। तब कयास लगाए गए थे कि वह अब मुंबई में ही रहेंगे। गुरुवार को नवाजुद्दीन अपने फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ तहसील पहुंचे थे। सब-रजिस्ट्रार पंकज कुमार ने अभिनेता से कागजों पर हस्ताक्षर कराकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई। जमीन बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में है। नवाजुद्दीन के तहसील पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। उन्होंने प्रशंसकों से मुलाकात की और तस्वीरें भी खिंचवाईं। सूत्रों के अनुसार, नवाजुद्दीन ईद तक अपने पैतृक गांव में ही रुक सकते हैं। भाई बोले- नवाज को मिट्टी से प्यार नवाजुद्दीन के भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन ने बताया कि पहले की एक पुरानी जमीन थी, जिसे खरीदने के लिए आए थे। इसे हमने बहुत पहले अपने मित्र और पारिवारिक संबंधों वाले व्यक्ति से ले लिया था और पेमेंट भी कर दिया था, लेकिन उस समय बैनामा नहीं हो सका क्योंकि काम में व्यस्त थे। अब सोचा कि एक-दो दिन में जाकर अपना काम निपटा लें। नवाज भाई भी जमीन से जुड़े हैं और खेती में रुचि रखते हैं। यह उनकी आदत है, क्योंकि पहले जब पिता के पास जमीनें थीं, तब भी उन्होंने खेती की थी। उन्हें मिट्टी से प्यार है और इसमें काम करना पसंद है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनेता बनने की कहानी पढ़िए पत्नी पर कराया था 100 करोड़ का मानहानि केस नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी से जुड़े विवादों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने अपने भाई और पूर्व पत्नी आलिया सिद्दीकी पर 100 करोड़ रुपए का मानहानि केस किया था। इसके तहत नवाजुद्दीन ने हर्जाने और लिखित माफी की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मेरे भाई और आलिया ने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया। मेरे भाई ने मैनेजर के तौर पर मेरे बैंक खातों और फंड का दुरुपयोग कर 21 करोड़ रुपए की हेराफेरी की और संपत्तियां अपने नाम कर लीं। इसके अलावा नवाजुद्दीन ने आलिया पर प्रोडक्शन हाउस के लिए दिए गए पैसों का निजी इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया था। हालांकि, 10 अक्टूबर 2025 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले को ‘नॉन-प्रोसीक्यूशन’ के आधार पर खारिज कर दिया, क्योंकि नवाजुद्दीन और उनके वकील कई बार बुलाए जाने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। इस पर विपक्ष के वकील ने तर्क दिया कि यह मुकदमा केवल दबाव बनाने की रणनीति था। नवाजुद्दीन इसे वास्तविक रूप से आगे बढ़ाने में रुचि नहीं रखते थे। आलिया ने नवाजुद्दीन पर बलात्कार, घरेलू हिंसा और बच्चों की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। साल 2023 में आलिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दावा किया था कि नवाजुद्दीन ने उन्हें और बच्चों को आधी रात घर से बाहर निकाल दिया। हालांकि, मार्च 2024 में आलिया ने सोशल मीडिया पर बताया कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने और नवाजुद्दीन ने आपसी मतभेद खत्म कर सुलह कर ली है। ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- वॉचमैन की नौकरी की, कभी धनिया बेची:फिल्मों में 1-2 मिनट के छोटे रोल किए; आज बॉलीवुड के सबसे दमदार अभिनेता बन गए नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी छोटे से कस्बे बुधाना से निकलकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कहानी संघर्ष, धैर्य और जुनून की मिसाल है। किसान परिवार में जन्मे नवाज ने बचपन सादगी और सीमित संसाधनों के बीच बिताया। केमिस्ट की नौकरी से लेकर दिल्ली में थिएटर और फिर मुंबई में छोटे-छोटे रोल करने तक, उनका सफर आसान नहीं रहा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेशनल एथलीट आशा 60 हजार किमी साइकिल चलाकर रायबरेली पहुंचीं:साइकिलिंग फॉर द नेशन यात्रा महिला सशक्तिकरण और सेना दिवस को समर्पित
    Next Article
    प्रयागराज में रचाई शादी, 4 महीनों से छिपकर जी रहे:अब जान बचाने के लिए दर-दर भटक रहा प्रेमी जोड़ा; सीएम योगी से लगाई सुरक्षा की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment