Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में रचाई शादी, 4 महीनों से छिपकर जी रहे:अब जान बचाने के लिए दर-दर भटक रहा प्रेमी जोड़ा; सीएम योगी से लगाई सुरक्षा की गुहार

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में प्यार की राह में परिवार ही जब दुश्मन बन जाए तो हालात कितने खौफनाक हो सकते हैं। इसका ताजा उदाहरण दरभंगा की अनुष्का और मिर्जापुर के अनुराग की कहानी में देखने को मिल रहा है। परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह करने वाला यह जोड़ा पिछले 4 महीनों से अपनी जान बचाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर भागने को मजबूर है। अब थक-हारकर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। ​BHU कैंपस से शुरू हुई थी प्रेम कहानी ​अनुराग और अनुष्का की मुलाकात करीब 4 साल पहले बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के कैंपस में हुई थी। अनुराग वहां सिविल एविएशन में ग्रेजुएशन कर रहा था, जबकि अनुष्का किसी परीक्षा के सिलसिले में वहां पहुंची थी। इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। परिजनों का विरोध और मारपीट ​जब अनुष्का के घरवाले उसकी शादी कहीं और तय करने लगे, तो उसने अनुराग के बारे में सच बता दिया। बेटी के बगावती तेवर देखकर घरवालों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि अनुराग को भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी। ​प्रयागराज में किया विवाह ​खतरे को भांपते हुए अनुष्का 13 नवंबर को घर से भागकर प्रयागराज पहुंची। यहाँ अगले ही दिन दोनों ने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं। ऑनर किलिंग का डर ​जोड़े का आरोप है कि अनुष्का के पिता राजकुमार चौधरी और अन्य परिजन लगातार उनका पीछा कर रहे हैं। उन्हें डर है कि उनकी 'ऑनर किलिंग' की जा सकती है। इसी डर के कारण वे पिछले 4 महीनों से छिपकर रह रहे हैं। सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से अब इस जोड़े ने प्रशासन और मुख्यमंत्री से मदद मांगी है ताकि वे एक सामान्य जीवन जी सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 55 बीघा जमीन खरीदी:मुजफ्फरनगर में खुद रजिस्ट्री करवाई, कीमत- 6 करोड़ रुपए
    Next Article
    नहटौर में 100 करोड़ के काम कराए:भाजपा विधायक ओम कुमार बोले– कंपोजिट स्कूल और ITI बनवाया, मुख्यमंत्री मुझे निराश नहीं करते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment