Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्रि-ईद पर डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी बैठक:प्रतापगढ़ में विवाद या अफवाह से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में नवरात्रि और ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पीस कमेटी की बैठक की। यह बैठक पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न धर्मों के धार्मिक गुरु, गणमान्य नागरिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मौजूद रहे बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना था अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से नवरात्रि और ईद के दौरान होने वाले धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने किसी भी प्रकार के विवाद या अफवाह से बचने के लिए सतर्क रहने और ऐसी किसी भी जानकारी को तुरंत प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया। आयोजनों के दौरान ध्वनि नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी समुदाय आपसी समन्वय से पर्व मनाएं और किसी भी भड़काऊ गतिविधि से दूर रहें। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या गलत जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी उपस्थित लोगों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेलते-खेलते गले में फंसा कूलर का तार, बच्चे की मौत:इटावा में हेड कॉन्स्टेबल पिता ड्यूटी पर गए थे, मां बाथरूम में थी
    Next Article
    झांसी में सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की मौत:बाजार करके बाइक से घर लौट रहे थे, रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment