Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्रि-ईद पर डिस्ट्रिक्ट लेवल पीस कमेटी बैठक:अधिकारी बोले- भ्रामक पोस्ट से दूर रहें, संवेदनशील इलाकों पर रहेगी विशेष नजर

    18 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में आगामी चैत्र नवरात्रि और ईद-उल-फितर त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, नगर व ग्राम प्रतिनिधि, धार्मिक गुरु, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी समुदायों से त्योहारों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न देने और भ्रामक या भड़काऊ संदेश न फैलाने की सख्त चेतावनी दी। बताया गया कि त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नगर पालिका और संबंधित विभागों को ईदगाहों, मंदिरों तथा विशेष मार्गों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने या उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु विशेष इंतजाम किए जाएंगे, जिनमें भीड़भाड़ वाले इलाकों में बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती शामिल है। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बाबू राम, अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन, सीओ सिटी सौरभ सामंत, सीओ कादीपुर विनय गौतम, सीओ जयसिंहपुर आरके चतुर्वेदी, सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर और एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, शहर काजी मौलाना अब्दुल लतीफ, मौलाना उस्मान कासमी, मौलाना मदारुस्सलाम, सरदार बलदेव सिंह, अमर बहादुर सिंह, इलियास खान, एमएच खान और अफ्तार अहमद जैसे गणमान्य नागरिक भी बैठक में मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने एएनएम की सेवा समाप्ति की सिफारिश की:सीएचओ, बीपीएम का वेतन काटा, सीडीपीओ को फटकार लगाई
    Next Article
    क्षेत्रपाल मंदिर में मुनिश्री सुधासागर महाराज का प्रवचन:बोले- जीवन में ऐसे कार्य करें जो दुनिया और धर्म के काम आएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment