Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्रि पर शनील की पोशाक और जरी चुनरी की मांग:रत्न जड़ित मुकुट, डिजाइनर माला की भी बढ़ी बिक्री, कल से माता के मंदिराें में लगेगी भक्तों की कतार

    2 hours ago

    1

    0

    चैत्र नवरात्र की शुरुआत से पहले ही शहर में भक्ति का माहौल बन गया है। कल से नवरात्र शुरू होने के साथ ही देवी मंदिरों में सुबह से भक्तों की लंबी कतारें लगना शुरू हो जाएगी। वहीं इससे पूर्व शहर लगभग एक हफ्ते से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस बार जरी के काम वाली चुनरी और शनील की पोशाक काफी पसंद की जा रही है। राजामंडी, रावतपाड़ा, शाहगंज, कमला नगर और बल्केश्वर सहित प्रमुख बाजारों में श्रृंगार और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। रावतपाड़ा के दुकानदारों के अनुसार इस बार शनील की पोशाक और मोती जड़ित कढ़ाई वाली चुनरी की मांग बढ़ी है। चैत्र नवरात्र में माता रानी की पोशाक और कढ़ाई की चुनरी खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। विभिन्न डिजाइनों और रंगों में उपलब्ध ये चुनरियां भक्तों को खूब पसंद आ रही हैं। इसके साथ लोग माता के श्रृंगार के लिए रत्न जड़ित मुकुट, डिजाइनर माला और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार जरी के काम वाली चुनरियों और शनील की पोशाक की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। खास बात यह है कि माता की पोशाक नामनेर क्षेत्र में सबसे ज्यादा उपलब्ध हो रही हैं, जहां अलग-अलग वैरायटी की चुनरी और पोशाक थोक के भाव में मिल रही हैं। दुकानदार श्रीराम के अनुसार शनील की पोशाक 60 रुपये से 3000 रुपये तक और कढ़ाई वाली चुनरी 10 रुपये से 500 रुपये तक में उपलब्ध है। नवरात्र के मौके पर नारियल, अगरबत्ती, धूप, रोली, चावल सहित अन्य पूजन सामग्री की बिक्री भी जोरों पर है। दुकानदारों ने विशेष स्टॉक तैयार किया है। उनका कहना है कि इस बार ग्राहक प्रिंटेड चुनरियों की बजाय मोतियों और कढ़ाई से सजी जरी की चुनरी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साइज और डिजाइन के अनुसार कीमत तय की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    STF ने 50 हजार का इनामी गौतस्कर पकड़ा:चंदौली से अरेस्ट हुआ, सहारनपुर का रहने वाला है
    Next Article
    रेप पीड़ित बच्ची के अंतिम संस्कार को परिवार राजी नहीं:कानपुर में 5 घंटे तक पुलिस अफसर और नेता समझाते रहे, DM से मांगी मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment