Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्रि शुरू, मंदिरों में गूंजे 'जय माता दी' के जयकारे:शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुआ पर्व, बाजार में पूजन सामग्री और फल-फूल के दाम बढ़े

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में जय माता दी के जयकारों के साथ गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन जिले भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में जुट गए। व्रत रखने वालों ने व्रत रखा और बाजारों में पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। व्रत रखने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। नवरात्र के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। पुजारियों के अनुसार मां शैलपुत्री को सती, पार्वती, दुर्गा, उमा, अपर्णा, गौरी, महेश्वरी, शिवांगी, शुभांगी और पर्वतवासिनी सहित कई नामों से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूर्व जन्म में सती ने यज्ञ में अपमानित होने पर अग्नि में कूदकर देह त्याग दी थी और अगले जन्म में शैलराज की पुत्री पार्वती के रूप में जन्म लिया। मंदिरों में लंबी कतारें, घंटों इंतजार शुक्लागंज के राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सीमा, मोनिका और कंचन ने बताया कि वे हर साल नवरात्र में व्रत रखती हैं। उन्होंने पहले ही पूजन सामग्री खरीद ली थी और सुबह घर में कलश स्थापना के बाद मंदिर पहुंचीं। यहां दर्शन के लिए उन्हें काफी देर तक लाइन में लगना पड़ा। पूजन सामग्री के दामों में उछाल नवरात्र शुरू होते ही बाजार में पूजन सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। पांच रुपये की चुनरी 15 रुपये में, नारियल 25 की जगह 35 रुपये और कलश 20 की जगह 30 रुपये में बिक रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि व्रत और पूजा से जुड़ी सामग्री खरीदना अब महंगा हो गया है। मंदिरों में सजावट और भजन-कीर्तन जिले के गौरी शंकर मंदिर, आदिबद्री स्थित माता मंत्रा देवी मंदिर और श्री हनुमान दुर्गा मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है और भजन-कीर्तन का दौर भी जारी है। महंगाई की मार झेलेंगे श्रद्धालु नवरात्र में व्रत रखने वालों को इस बार महंगाई का असर झेलना पड़ रहा है। पिछले साल की तुलना में नारियल, फल-फूल, चुनरी, कूटू और सिंघाड़े के आटे के दाम सवा से डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। इन पर बढ़े दाम नारियल: 40 रुपये तक चुनरी: 50 से 150 रुपये मखाना: 130 रुपये/100 ग्राम कूटू आटा: 120 रुपये/किलो सिंघाड़ा आटा: 150 रुपये/किलो साबूदाना: 80 रुपये/किलो फूल माला: गुलाब 50, गेंदा 30 रुपये फलों पर भी असर नवरात्र से पहले 120 रुपये किलो बिकने वाले फल अब और महंगे हो गए हैं। केला 40 से बढ़कर 70 रुपये, सेब 120 रुपये, अंगूर 100 रुपये और संतरा 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटीएस ने फर्जी आधारकार्ड बनाने में युवक को दबोचा:संतकबीरनगर से आरोपी को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई टीम
    Next Article
    फर्रुखाबाद में तीन को 10 साल की कैद:घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म और धमकी देने का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment