Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी का आरोप:पीलीभीत में बरेली के आरके गोला समेत 13 जालसाजों पर मुकदमा दर्ज

    9 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। बरेली निवासी आरके गोला और उसके साथियों ने पीलीभीत के दर्जनों लोगों से पैसा दोगुना करने का लालच देकर लगभग 20 लाख रुपये की ठगी की है। न्यायालय के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने 8 नामजद सहित कुल 13 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नकटादाना चौराहे से जुड़ा है। यहां 'आईसीएल म्युचुअल बेनिफिट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड' नामक कंपनी ने अपनी शाखा खोली थी। कंपनी के संचालकों ने स्थानीय लोगों को यह प्रलोभन दिया कि उनकी योजनाओं में निवेश करने पर 3 से 8 साल की अवधि में उनका पैसा दोगुना हो जाएगा। बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम लखनऊ कला निवासी खेमकरन लाल भी इस योजना के झांसे में आ गए। उन्होंने अपनी जमा पूंजी लगाने के साथ-साथ अपने 17 परिचितों से भी लगभग 20 लाख रुपए कंपनी के कार्यालय में जमा करवाए थे। जब निवेश की अवधि पूरी होने पर निवेशक अपना पैसा वापस मांगने कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें नकटादाना स्थित दफ्तर पर ताला लगा मिला। पीड़ित खेमकरन लाल ने जब बरेली स्थित कंपनी के मुख्य कार्यालय में शिकायत की, तो वहां मुख्य आरोपी रूप किशोर गोला (आरके गोला) और उसके साथियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, उनमें रूप किशोर गोला (आरके गोला), अवधेश कुमार गोला, रजनी गुप्ता (निवासी जमुना विहार, बरेली), जितेंद्र कुमार गुप्ता, रेनू गुप्ता (गांधीनगर, बरेली), दीपक कुमार भटनागर (बसंत विहार, बरेली), ताराचंद्र भोजवाल और संजय कुमार (निवासी बरखेड़ा, पीलीभीत) शामिल हैं। इनके अलावा 5-6 अन्य अज्ञात कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया है। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें अब आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देने की तैयारी कर रही हैं। डिजिटल रिकॉर्ड्स और बैंक ट्रांजेक्शन की भी जांच की जा रही है ताकि ठगी की इस चेन का पूरा सच सामने आ सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में घायल:पैर में लगी गोली, मुजफ्फरनगर के तितावी में बड़ी कार्रवाई, दो साल से चल रहा था फरार
    Next Article
    आगरा में रियल एस्टेट कंपनी पर आयकर की रेड:अहिंसा बिल्डर के कई ठिकानों पर चल रही जांच, 50 करोड़ की कर चोरी की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment