Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूजीलैंड vs आयरलैंड पहला टेस्ट:न्यूजीलैंड ने पहले दिन 361 रन बनाए, रचिन-ब्लंडेल के बीच 217 रन की पार्टनरशिप; ब्लंडेल 142 पर नाबाद

    4 hours ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट पर 361 रन बनाए। टॉम ब्लंडेल 142 और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 38 रन पर नाबाद रहे। बेलफास्ट में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 86 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रचिन रवींद्र और टॉम ब्लंडेल ने शतकीय पारियां खेलकर टीम को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 217 रन जोड़े। 86 रन पर 4 विकेट गिर गए थे शुरुआत में मार्क अडेयर ने कीवी टॉप ऑर्डर को झटके दिए। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर टॉम लाथम को इनस्विंगर पर बोल्ड किया। इसके बाद डेवोन कॉनवे फ्लिक शॉट खेलते हुए आउट हुए, जहां डेब्यू कर रहे लियाम मैकार्थी ने मिडविकेट पर कैच पकड़ा। अडेयर ने डेरियल मिचेल को भी विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। इससे न्यूजीलैंड शुरुआती सत्र में दबाव में आ गई थी। डेब्यू कर रहे मैकार्थी ने पहला टेस्ट विकेट लिया डेब्यू मैच खेल रहे लियाम मैकार्थी ने टेस्ट करियर का पहला विकेट लिया। इस दौरान केन विलियमसन भी सहज नजर नहीं आए और टाइमिंग के लिए संघर्ष करते दिखे। उन्होंने 70 गेंदों में 36 रन बनाए। विलियमसन कई बार स्लिप में कैच होने से बचे, जब गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गई। हालांकि, उनका संघर्ष ज्यादा देर नहीं चला। लियाम मैकार्थी ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर टेस्ट करियर का पहला विकेट लिया। चोटों से परेशान आयरलैंड टीम से तीन गेंबाजों ने डेब्यू किया 86 रन पर 4 विकेट लेने के बाद आयरलैंड इस दबाव का फायदा नहीं उठा सका। टीम के गेंदबाजों की अनुभवहीनता साफ नजर आई। खिलाड़ियों की चोटों के कारण आयरलैंड को इस मैच में तीन नए तेज गेंदबाजों को डेब्यू का मौका देना पड़ा। तीनों डेब्यू गेंदबाजों में सिर्फ लियाम मैकार्थी को 1 विकेट मिला। उन्होंने 20 ओवर में 96 रन दिए। थॉमस मेयेस ने 17 ओवर में 96 रन खर्च किए, जबकि रूबेन विल्सन 18 ओवर में विकेट नहीं ले सके। दोनों गेंदबाज लाइन और लेंथ से प्रभावित नहीं कर सके। रवींद्र को मिला जीवनदान, लगाया करियर का 5वां टेस्ट शतक 38वें ओवर में रूबेन विल्सन की गेंद पर दूसरी स्लिप में एंड्रयू बालबिर्नी ने रचिन रवींद्र का आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद रचिन और ब्लंडेल ने दूसरे सेशन में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने तेजी से रन भी बनाए। रचिन ने 70वें ओवर में मैकार्थी की गेंद पर स्विवेल पुल शॉट पर छक्का लगाकर 175 गेंदों में अपना 5वां टेस्ट शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा सबसे धीमा शतक रहा। शतक के बाद वे हैरी टेक्टर की गेंद पर डीप मिडविकेट में कैच आउट हो गए। ब्लंडेल ने दिसंबर 2024 के बाद लगाया टेस्ट शतक दूसरी ओर टॉम ब्लंडेल आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने ऑफ-साइड में कई अच्छे शॉट खेले। एंडी मैकब्राइन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाकर ब्लंडेल ने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। यह दिसंबर 2024 के बाद उनका पहला टेस्ट शतक है। शतक पूरा करने के बाद ब्लंडेल ने अगले ओवर में हैरी टेक्टर की गेंदों पर 4, 4, 4 और 6 रन बटोरे। दिन का खेल खत्म होने तक ब्लंडेल और डेब्यू कर रहे डीन फॉक्सक्रॉफ्ट क्रीज पर डटे रहे। यह 4 दिवसीय मुकाबला न्यूजीलैंड के जून में होने वाले इंग्लैंड दौरे की तैयारियों के लिहाज से अहम है। ---------------------------------------- वैभव बोले- गेल का रिकॉर्ड पता नहीं था:बस टीम के लिए खेलना था; गेल ने 30 बॉल में 100 बनाए थे, सूर्यवंशी 3 रन चूके राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को IPL के एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन बनाए। वे IPL इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने के क्रिस गेल (30 गेंद) के रिकॉर्ड से चूक गए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व निशानेबाज रणधीर सिंह का निधन:भारत को एशियाड में शूटिंग का पहला गोल्ड दिलाया; OCA प्रेसिडेंट बनने वाले पहले भारतीय
    Next Article
    क्रिस गेल बोले-सिर्फ वैभव मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकता था:सूर्यवंशी को अपना यूनिवर्सल बॉस का टैग दिया; एक सीजन में 65 सिक्स लगाने का बनाया रिकॉर्ड

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment