Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न्यूलीवेड आमिर खान-गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया में हनीमून:बेटे आजाद और क्विन भी साथ, लौटकर नए घर में शिफ्ट होंगे, पास रहेंगी पूर्व पत्नी किरण राव

    11 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। शादी के बाद अब कपल हनीमून के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं। ये एक वर्क ट्रिप भी है, जिसमें आमिर के बेटे आजाद और गौरी के बेटे क्विन भी साथ हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट अपने-अपने बेटों के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए। क्विन और आजाद भी ट्रिप का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि आमिर इस यात्रा को अपने काम के साथ-साथ शादी के बाद के हनीमून के रूप में भी प्लान किया है। इस दौरान दोनों परिवारों के बच्चों को एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और आमिर भी क्विन के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। मेलबर्न की यह यात्रा आमिर और गौरी की निजी रजिस्टर्ड शादी के एक सप्ताह से भी कम समय बाद हो रही है। दोनों ने 5 जुलाई को बांद्रा स्थित आमिर के घर पर बेहद सादगी से शादी की थी। इस निजी समारोह में केवल करीबी दोस्त, परिवार के सदस्य और उनके बच्चे ही शामिल हुए थे। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में शामिल होंगे आमिर खान आमिर खान इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में हिस्सा लेंगे। उन्हें फिल्म 'सितारे जमीन पर' में अपने अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। रणवीर सिंह-अहान पांडे भी हो सकते हैं मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में शामिल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न ने हाल ही में अपनी नॉमिनेशन लिस्ट जारी की है, जिसमें आमिर के साथ अहान पांडे, भूमन भार्गव दास, दुलकर सलमान, ममूटी, रणवीर सिंह, ऋषभ शेट्टी और संजय मिश्रा भी बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड हैं। 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से की शादी 61 साल के आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज की है। शादी में चंद करीबी मेहमान शामिल हुए थे। शादी के पेपर्स साइन करने के बाद कपल ने वचन लिए हैं। इस दौरान आमिर ने गौरी के बेशकीमती अंगूठी दी है। ये अंगूठी लग्जरी ब्रांड क्वीन ने तैयार की है, जिसे सिलेक्ट करने में आमिर को 3 महीने लगे। अंगूठी में मेडागास्कर से लाया हुआ रेयर कैबोकॉन कट नेचुरल रूबी स्टोन है। जबकि इसे गोल्ड में बनाया गया है, जिसमें 40 रियल डायमंड हैं। जल्द ही नए घर में शिफ्ट होंगे आमिर खान आमिर खान के मरीना स्थित अपार्टमेंट में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसके चलते वो पाली स्थित घर में रह रहे हैं। अब कंस्ट्रक्शन लगभग पूरा होने वाला है। आमिर ने उस बिल्डिंग में 3 अपार्टमेंट लिए हैं, जिसमें वो पत्नी गौरी और बेटों आजाद-क्विन के साथ रहेंगे। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव भी इसी अपार्टमेंट में रहने वाली हैं। इसके अलावा आमिर की बहनें निखहत-फरहत और मां भी उनके साथ रहने वाली हैं। इन अपार्टमेंट्स के लिए आमिर खान ने 100 करोड़ का एडवांस दिया है। देखिए आमिर- गौरी की शादी की तस्वीरें-
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान ने बेचा अपना बांद्रा में स्थित एक और अपार्टमेंट:शिव-अस्थान हाइट्स में था; ₹3.50 करोड़ में बिका, 2015 में ₹2.88 करोड़ में खरीदा था
    Next Article
    टीवी एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार:16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment