Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सलमान ने बेचा अपना बांद्रा में स्थित एक और अपार्टमेंट:शिव-अस्थान हाइट्स में था; ₹3.50 करोड़ में बिका, 2015 में ₹2.88 करोड़ में खरीदा था

    5 hours ago

    1

    0

    सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित शिव-अस्थान हाइट्स में अपना एक अपार्टमेंट 3.50 करोड़ रुपए में बेच दिया है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, उन्होंने यह अपार्टमेंट साल 2015 में 2.88 करोड़ रुपए में खरीदा था। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील 9 जुलाई को हुई थी। अपार्टमेंट को मुनीरा अकबरअली डंडावाला, महदियाली अकबरअली डंडावाला और जेहरा महदियाली डंडावाला ने मिलकर खरीदा था। इस ट्रांजैक्शन पर 21 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस दी गई थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर सलमान की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 758 स्क्वेयर फीट है और इसमें दो कार पार्किंग स्पेस भी हैं। इस ट्रांजैक्शन के हिसाब से, कीमत लगभग 46,000 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट कारपेट एरिया थी। पहले भी बेच चुके हैं अपार्टमेंट सलमान खान लंबे समय से बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में अपने परिवार के साथ रहते हैं। जुलाई 2025 में भी उन्होंने बांद्रा वेस्ट के शिव-अस्थान हाइट्स में स्थित 1,318 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट 5.35 करोड़ रुपए में बेचा था। वहीं 16 जून 2026 में खान परिवार को महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) से बांद्रा के चिम्बई इलाके में ब्लिडिंग बनाने की मंजूरी मिली थी। जमीन सलमान की मां सलमा के नाम रिपोर्ट के अनुसार, यह नया प्लॉट गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नया प्लॉट सलमान की मां सलमा खान के नाम पर है। MCZMA की मीटिंग के रिकॉर्ड में बताया गया है कि यहां 1956 से पहले बना दो मंजिला मकान था। यह जमीन पहले मैरी क्लोटिल्डा बैपटिस्टा के नाम थी। बाद में कई बार मालिक बदले और 2011 में खान परिवार ने इसे खरीद लिया। पुरानी बिल्डिंग जर्जर होने के कारण उसे गिरा दिया गया था। अब इस प्लॉट पर ग्राउंड, स्टिल्ट और छह मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाई जाएगी। यह कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशन 2034 के रेगुलेशन 33(16) के तहत किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट में 1.459 FSI का इस्तेमाल होगा। BMC ने 28 अक्टूबर, 2025 को IOD (परमिशन) जारी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का निर्माण सच डेवलपर्स करेंगे। कुल कंस्ट्रक्शन एरिया 1,014.11 स्क्वेयर मीटर होगा। म्युनिसिपल रोड से बिल्डिंग तक 6.01 मीटर चौड़ी एक्सेस रोड भी बनाई जाएगी। डॉक्यूमेंट्स में यह भी लिखा है कि कंस्ट्रक्शन के लिए कोई नया पेड़ नहीं काटा जाएगा और न ही किसी पेड़ को दूसरी जगह लगाया जाएगा। इसके बजाय, प्रोजेक्ट साइट और रिक्रिएशन एरिया के आसपास देसी पेड़ लगाए जाएंगे। खान परिवार 1974 से गैलेक्सी में रह रहा है सलमान का परिवार 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहा है। गैलेक्सी अपार्टमेंट की बात करें, तो यह बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित 8 मंजिला बिल्डिंग है। सलमान यहां ग्राउंड फ्लोर के 1 BHK फ्लैट में रहते हैं। उनके माता-पिता पहली मंजिल पर रहते हैं। ईद और सलमान के जन्मदिन पर हजारों फैंस गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जुटते हैं और सलमान बालकनी से उनका अभिवादन करते हैं। पूरे गैलेक्सी अपार्टमेंट की बात करें, तो इसकी कुल मार्केट वैल्यू 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं, सलमान के परिवार के फ्लैट्स की कुल अनुमानित वैल्यू मिलाकर लगभग 40 करोड़ रुपए है। सलमान के 1 BHK फ्लैट की कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है। वहीं, सलीम खान का फ्लैट काफी बड़ा और स्पेशियस है और इसकी मार्केट वैल्यू करीब 25 करोड़ रुपए है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी फायरिंग 2024 में दो बाइक सवार हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाई थीं। इसके बाद सलमान के माता-पिता के फ्लैट के पास की खुली बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर कर दिया गया। ……………. सलमान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सलमान खान निभा सकते हैं कर्ण का किरदार:रिपोर्ट में दावा- राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं एक्टर सलमान खान एक बड़े बजट की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं। सलमान फिल्म में महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा करेंगे, जबकि इसे फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं
    Next Article
    न्यूलीवेड आमिर खान-गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया में हनीमून:बेटे आजाद और क्विन भी साथ, लौटकर नए घर में शिफ्ट होंगे, पास रहेंगी पूर्व पत्नी किरण राव

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment