Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NCC कैडेट से दुष्कर्म का आरोपी TTE फरार:5 दिन बाद भी अरेस्ट नहीं, देवरिया पुलिस टीमें पटना में, 10 हजार का इनाम

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में एनसीसी कैडेट से दुष्कर्म के आरोपी निलंबित टीटीई राहुल कुमार की गिरफ्तारी घटना के पांच दिन बाद भी नहीं हो सकी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में जीआरपी की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मऊ की रहने वाली एनसीसी कैडेट से दुष्कर्म के बाद आरोपी टीटीई फरार हो गया था। रेलवे प्रशासन ने उसे ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया है। 15 तारीख को आरोपी की अंतिम लोकेशन भटनी रेलवे स्टेशन पर मिली थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है। इससे उसकी तलाश में मुश्किलें आ रही हैं। जीआरपी एसपी ने मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की हैं। इन टीमों में जीआरपी एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ-साथ बलिया, भटनी, देवरिया और आजमगढ़ की टीमें शामिल हैं। एक टीम बिहार की राजधानी पटना में संभावित ठिकानों पर नजर रख रही है। वाराणसी, पटना और गोरखपुर में भी कई स्थानों पर छापेमारी की गई है। रेलवे प्रशासन ने आरोपी टीटीई राहुल कुमार को पहले ही निलंबित कर दिया था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक, एसओजी और सर्विलांस टीम लगातार सक्रिय हैं, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में घर से 3 Km दूर युवक का शव:बीमारी से परेशान रहता था, शराब पीने के बाद जहर खा लिया
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट की एल्विश यादव को फटकार:सांप के जहर मामले में वन्यजीव संरक्षण कानून उल्लंघन पर सख्त टिप्पणी, जांच रिपोर्ट पर अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment