Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में घर से 3 Km दूर युवक का शव:बीमारी से परेशान रहता था, शराब पीने के बाद जहर खा लिया

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में बीमारी से परेशान होकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर सड़क किनारे मिली है। वह घर से मजदूरी के लिए निकला था। जब लोगों ने युवक की लाश देखी तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ गांव का है। दो ऑपरेशन हो चुके थे मृतक का नाम दौलती (55) पुत्र धनु अहिरवार था। वह बड़ागांव के शंकरगढ़ गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि दौलती मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसके फैफड़े में दिक्कत आ गई थी। काफी समय से उसका इलाज चल रहा था और दो बार ऑपरेशन भी हो चुका था। इससे थोड़ी आराम मिल गया था। मगर दर्द रहता था। गुरुवार को वह मजदूरी पर जाने की बात कहकर घर से निकल था। दोपहर में लोगों ने बताया कि दौलती का शव दिगारा गढ़ी के पास सड़क किनारे पड़ा है। तब परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शराब पीने के बाद दौलती ने सल्फास की गोली खा ली। इस वजह से उसकी मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में साइबर अपराध प्रशिक्षण:एएसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र दिए, AI पर जोर
    Next Article
    NCC कैडेट से दुष्कर्म का आरोपी TTE फरार:5 दिन बाद भी अरेस्ट नहीं, देवरिया पुलिस टीमें पटना में, 10 हजार का इनाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment