Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सनातन संकल्प यात्रा का स्वागत:सम्मेलन में बोले संत–16 संस्कारों से ही मजबूत होगा सनातन धर्म

    1 hour ago

    1

    0

    रामनगरी अयोध्या में सनातन धर्म रक्षा महासंघ की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और सनातन संकल्प यात्रा का कार्यक्रम सोमवार को ड्रीम लैंड परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत चक्रेश और राष्ट्रीय प्रवक्ता भार्गव मुनीश का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन में सनातन मूल्यों पर जोर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भार्गव मुनीश त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म तभी मजबूत होगा जब उसके मूल संस्कार समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में बताए गए 16 संस्कार केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन को अनुशासित और संस्कारवान बनाने की प्रक्रिया हैं। ‘पहले खुद संस्कारवान बनना जरूरी’ उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सबसे पहले हर व्यक्ति को स्वयं संस्कारवान बनना होगा। जब समाज के लोग संस्कारों के मार्ग पर चलेंगे, तभी सनातन धर्म की शक्ति और प्रभाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यही मार्ग आगे चलकर हिंदू समाज के बड़े लक्ष्य को भी साकार करेगा। संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम के दौरान अयोध्या मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सनातन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रांत प्रचारक आचार्य शिवशंकर, मंडल प्रभारी ओंकार नाथ पांडे, मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह, अयोध्या जिला अध्यक्ष रोहित सिंह और नगर अध्यक्ष गुड्डू सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संतों का अभिनंदन किया। सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद सम्मेलन में सूबेदार तिवारी, रवि नारायण मिश्रा, रोहित मिश्रा, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. उज्जवल सिंह, बाबा उदयराज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में खड़े ट्रक से दो बाइक टकराईं:पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, 4 की हालत गंभीर
    Next Article
    आजमगढ़ में ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव पर बोला हमला:बोले- छोटा बिच्छू डंक मारता है तो ऊंट के मुंह से भी पसीना आता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment