Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NDA सांसदों ने राहुल के खिलाफ विरोध मार्च निकाला:कहा- सरकार दिल्ली छात्र प्रदर्शन मामले पर बहस को तैयार, कांग्रेस लोकसभा नहीं चलने दे रही

    7 hours ago

    1

    0

    NDA सांसदों ने मंगलवार को विपक्ष के खिलाफ संसद में विरोध मार्च निकाला। सांसद हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे, जिनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया गया। NDA सांसदों ने झारखंड में सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राहुल की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। BJP सांसद संजय जायसवाल ने कहा- हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी तैयार नहीं हैं। उन्होंने लोकसभा को ठप कर रखा है। वहीं BJP सांसद तरुण चुघ ने कहा कि राहुल सदन में बहस से भाग रहे हैं और झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर चुप हैं। BJP सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि छात्रों के मामले में विपक्ष की नीति जंतर-मंतर और झारखंड के लिए अलग-अलग है। दूसरी ओर, राहुल गांधी ने सोमवार को कहा था कि विपक्ष को अमित शाह की राय सुनने में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वह यह जानना चाहता है कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और गोलीबारी का आदेश किसने दिया था। उन्होंने पूछा था कि अगर शाह ने आदेश नहीं दिया तो गृह मंत्रालय में किसने यह आदेश दिया। संसद सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुणे में 4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला:7 कुत्तों ने 43 सेकेंड तक काटा, सिर में 80 टांके; चीख सुनकर लोगों ने बचाया
    Next Article
    सोनिया बोलीं- मनमोहन सिंह सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों में एक थे:उनकी ईमानदारी का रिकॉर्ड BJP सरकार से अलग, इतिहास उन्हें सम्मान से याद करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment