Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुणे में 4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला:7 कुत्तों ने 43 सेकेंड तक काटा, सिर में 80 टांके; चीख सुनकर लोगों ने बचाया

    4 hours ago

    1

    0

    पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा टांके लगे हुए हैं। घटना चिखली इलाके में रविवार दोपहर की है। बच्ची के पिता गिरधर मिश्रा के मुताबिक, बच्ची पास के पेड़ से कुछ पत्तियां लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। पेड़ के पास पहुंचते ही कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुत्तों के झुंड ने करीब 43 सेकेंड तक बच्ची को काटा। उसके हाथों और जांघों पर चोटें आई हैं। बच्ची की चीख सुनकर स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे और कुत्तों को वहां से भगाया। घटना का CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया है। पूरी घटना 6 तस्वीरों में देखें… 1. बच्ची घर से पत्तियां लेने निकली 2. कुत्तों को देखकर भागने की कोशिश की 3. शुरू में 2 कुत्तों ने हमला किया 4. सात कुत्तों के झुंड ने बच्ची को काटा-नोंचा 5. बच्ची की चीख सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे, कुत्ते भागे 6. लोगों ने कुत्तों को भगाया और बच्ची को उठाकर अस्पताल ले गए CCTV में बच्ची को घेरते दिखे कुत्ते CCTV फुटेज में कुत्तों का झुंड बच्ची को चारों तरफ से घेरते दिख रहा है। बच्ची उनसे बचकर भागने की कोशिश कर रही थी, तभी दो कुत्तों ने उस पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद बाकी कुत्ते भी बच्ची की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों के पहुंचने के बाद कुत्ते वहां से भागे और बच्ची को बचाया जा सका। बच्ची के पिता ने कहा कि उनके इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर हो गई है। उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। कल्याण में आवारा कुत्ते ने 7 घंटे में 130 लोगों को काटा महाराष्ट्र के कल्याण में आवारा कुत्ते ने करीब 7 घंटे में 130 लोगों को काट लिया। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई। कुत्ते ने सड़क पर चल रहे लोगों, बाइक सवारों और ऑटो में बैठे यात्रियों पर हमला किया। कुत्ते के हमले में 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 11 साल की बच्ची को मुंबई के सायन अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि कुत्ता पकड़ा गया है या नहीं। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट का आदेश- स्कूल, अस्पताल से आवारा कुत्ते हटाएं:जहां से पकड़ें, नसबंदी के बाद वहीं न छोड़ें सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बस स्टैंड से दूर रखने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों में बाड़ लगाई जाए, ताकि कुत्ते वहां न पहुंच सकें। कोर्ट ने कहा कि पकड़े गए आवारा कुत्तों को उसी जगह पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें उठाया गया था। उन्हें शेल्टर होम में रखा जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शख्स ने अपनी 2 बेटियों की गला दबाकर हत्या की, खुद भी सुसाइड की कोशिश की, बेंगलुरू एयरपोर्ट के पास की घटना
    Next Article
    NDA सांसदों ने राहुल के खिलाफ विरोध मार्च निकाला:कहा- सरकार दिल्ली छात्र प्रदर्शन मामले पर बहस को तैयार, कांग्रेस लोकसभा नहीं चलने दे रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment