Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET: JP Nadda ने सुनी CJP की मांगें, Dharmendra Pradhan का इस्तीफा बना बड़ा मुद्दा, कल फिर बात

    10 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के साथ लगभग दो घंटे तक बैठक की। इस बैठक में ग्रुप ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए तीन मुख्य मांगें और पांच सुझाव रखे। बैठक के बाद नड्डा ने कहा कि उठाए गए मुद्दों पर विचार करने के बाद सरकार शनिवार दोपहर को उस ग्रुप के साथ बातचीत का एक और दौर करेगी। उन्होंने कहा कि बैठक लगभग दो घंटे तक चली। उनकी तीन मुख्य मांगें थीं और परीक्षाओं के लिए सुधार के पांच सुझाव थे। हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के बीच हुई चर्चा के बारे में उन्हें बताएंगे। इसे भी पढ़ें: सोनम बेवफा निकले? बेपटरी होते आंदोलन के कारण या कुछ और है वजह, वांगचुक के अनशन तोड़ने की इनसाइड स्टोरीयह बैठक NEET-UG पेपर लीक के आरोपों और प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में सुधार की बढ़ती मांगों के बीच हुई। सरकार की ओर से जेपी नड्डा और PMO में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल हुए। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने केंद्रीय मंत्रियों से शुक्रवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उसकी मांग को लेकर कोई समझौता नहीं हो सकता। कॉजपा ने तीन मई को हुई ‘‘नीट परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले’’ छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की भी मांग की।  इसे भी पढ़ें: NEET Paper Leak: AAP ने BJP और Congress को घेरा, कहा- Punjab सरकार को बदनाम करने की रची जा रही साजिशकॉजपा के दो प्रतिनिधियों ने विट्ठलभाई पटेल हाउस में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक में ये मांगें रखीं। कॉजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ दास ने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि हमने केंद्रीय मंत्रियों से स्पष्ट कर दिया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हमारी मांग पर कोई समझौता नहीं हो सकता। दास ने कहा कि कॉजपा ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियां वापस लेने की मांग भी की है। नड्डा ने कहा कि मंत्रियों ने कॉजपा के प्रतिनिधियों की मांगें सुनीं और कहा कि सरकार इस संबंध में उन्हें बाद में जवाब देगी।  देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 साल की जेल, 10,00,00,000 रुपए का जुर्माना, पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक अंदाज में ये कौन सा बिल मोदी कैबिनेट ने किया मंजूर
    Next Article
    महिला प्रदर्शनकारी से बदसलूकी का दावा? Mumbai Police बोलीं- Viral Video की गलत व्याख्या न करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment