Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET पेपर लीक: Rahul Gandhi का आरोप, PM Modi की भ्रष्ट व्यवस्था ने लूटा युवाओं का भविष्य

    2 hours ago

    1

    0

    NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक को लेकर विवाद दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता ने प्रवेश परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं से निपटने के केंद्र के रवैये की आलोचना करते हुए मेडिकल की छात्रा आकांक्षा की मृत्यु का हवाला दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। इसे भी पढ़ें: 'BJP को Paper Leak से नहीं, चर्चा से दिक्कत...' Arvind Kejriwal का सरकार पर बड़ा हमलाएक NEET परीक्षार्थी की मौत का मामला सामने आने के बाद उन्होंने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री की जमकर आलोचना की और कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को जिस हद तक बर्बाद किया है, उसकी कीमत युवाओं की पूरी पीढ़ी भुगत रही है। राहुल ने एक्स पर लिखा कि आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। आकांक्षा के पिता किसान हैं। बेटी के डॉक्टर बनने के सपने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ₹3 लाख का कर्ज़ लिया। और नागपुर में खुद कुक की नौकरी कर ली, ताकि बेटी वहाँ कोचिंग कर सके।उन्होंने आगे लिखा कि एक पिता ने जो कर सकता था, सब किया। फिर NEET पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। उस अनिश्चितता में आकांक्षा हमें छोड़ कर चली गई। आकांक्षा की मौत आत्महत्या नहीं - मोदी जी की एक भ्रष्ट, टूटी हुई व्यवस्था की देन है। और धर्मेंद्र प्रधान जी? आज भी कुर्सी पर हैं। फिर वही कमेटी। वही ट्रांसफर। वही जाँच। न सुधार, न न्याय। मोदी जी, कुर्सी स्थायी नहीं होती - आती-जाती रहती है। लेकिन आपने 12 वर्षों में शिक्षा व्यवस्था को जिस हद तक बर्बाद किया है, उसकी कीमत भारत की एक पूरी युवा पीढ़ी चुका रही है। इसे भी पढ़ें: CJP Founder Abhijit Dipke का ऐलान, 6 जून को Jantar Mantar पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए Protestआम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा (नीट) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘पेपर लीक के धंधे’ में हजारों करोड़ रुपये का ‘भ्रष्टाचार’ हो रहा है। बुधवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में नौजवान छात्र आत्महत्या करने को मजबूर हैं, लेकिन पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा करना मानो गुनाह बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के कारोबार में हजारों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हो रहा है और इसकी कीमत मेहनतकश छात्रों को चुकानी पड़ रही है। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Uttarakhand Trek पर MBA छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता! 'फर्जी परमिट' देने वाली एजेंसी सस्पेंड, 150 जवानों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Next Article
    Malviya Nagar Hotel Fire | MCD का पल्ला झाड़ा! 'लाल डोरा' संपत्ति का दिया हवाला, अब दिल्ली सरकार वापस लेगी B&B पॉलिसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment