Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET री एग्जाम-यूपी में मॉकड्रिल जारी:21 जून को प्रदेश में 3.5 लाख उम्मीदवार देंगे परीक्षा, बस किराए में 50% छूट

    8 hours ago

    1

    0

    NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को यूपी में मॉक ड्रिल कर रहा है। एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है। वहीं CM योगी ने नीट उम्मीदवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। नीट परीक्षा से पहले सीएम योगी के स्तर पर समीक्षा की गई। सीएम योगी ने पुलिस और प्रशासन को पुख्ता तैयारियों के निर्देश दिए। नीट परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाने पर किराए में 50% छूट देने की घोषणा की है। इसके अलावा दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाने वाले उम्मीदवारों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। नीट पेपर लीक के बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा का आयोजन होने वाला है। प्रदेश के 59 जिलों में 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। NTA के अनुसार, एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी। PwD और PwBD श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी। पेपर ले जाने के लिए एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल अधिकारियों के अनुसार एग्जाम से संबंधित सभी काम जैसे प्रश्नों की सेटिंग, ट्रांसलेशन, प्रिंटिंग, पैकेजिंग, स्टोरेज से लेकर ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सरकार द्वारा क्वेश्चन पेपर से संबंधित सभी सामान ले जाने के लिए इंडियन एयरफोर्स एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। डिजिटल क्षेत्र में अधिकारी 24 घंटे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग पर नजर जमाए हुए हैं ताकि फेक क्वेश्चन पेपर, गलत सूचनाओं और संदिग्ध गतिविधियों को एग्जाम से दूर रखा जा सके। 12 मई को रद्द हुई थी नीट एग्जाम 2026 नीट यूजी एग्जाम 2026 देश भर के 551 शहरों और विदेशों में 14 शहरों में हुई थी। इस एग्जाम में 22 लाख छात्र शामिल हुए। NEET UG 2026 में पेपर लीक के चलते एग्जाम कैंसिल किया गया है। इस धांधली के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। एग्जाम के लिए घर से निकलने के पहले इन बातों का ध्यान रखें अभ्यर्थी NTA ने कहा है कि गर्मी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए सभी एग्जाम सेंटरों पर बिजली बैकअप, पर्याप्त रोशनी, पंखे, दीवार घड़ियां, पीने का पानी, शौचालय और मेडिकल सहायता की व्यवस्था की गई है। NTA के मुताबिक अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकेंगे। डायबिटिक अभ्यर्थियों को शुगर टैबलेट और केला, सेब या संतरा जैसे फल लाने की अनुमति होगी। वहीं, धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले तथा फुल स्लीव या ऊनी कपड़े पहनने वाले अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया के लिए और पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। अफवाहों से बचने की अपील, सोशल मीडिया पर नजर NTA ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और गड़बड़ियों को रोका जा सके। एजेंसी ने 14C/MHA, CBI और अन्य साइबर अपराध एजेंसियों के पास शिकायतें दर्ज कराई हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। NTA ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और पेपर लीक या एग्जाम से जुड़ी अफवाहों से बचने की अपील की है। संदिग्ध संदेशों और चैनलों की जानकारी NTA या साइबर अपराध एजेंसियों को देने को कहा गया है। एजेंसी ने छात्रों से शांत रहने, अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और जरूरत पड़ने पर Tele-MANAS (14416) जैसी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी है। NEET री-एग्जाम के लिए स्टेट्स की तैयारियां… गोरखपुर: अभ्यर्थियों के लिए 200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए 05007 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल सुबह 4:05 बजे रवाना होगी, जो सुबह 10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं 05035 परीक्षा स्पेशल शाम 7:15 बजे गोरखपुर से चलेगी और देर रात 1:10 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। लखनऊ से गोरखपुर लौटने वाले परीक्षार्थियों के लिए भी दो स्पेशल ट्रेनें रहेंगी। 05036 लखनऊ-गोरखपुर परीक्षा स्पेशल सुबह 4:40 बजे रवाना होकर 10:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके अलावा 05008 ट्रेन शाम 7:15 बजे लखनऊ से चलेगी। कानपुर: करीब 26 हजार अभ्यर्थी पहुंचेंगे। रेलवे ने स्टेशन के घंटाघर की ओर अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किया है। यहां टेंट लगाकर परीक्षार्थियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सहायता के लिए दो हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं। रावतपुर से स्पेशल ट्रेन 05320 कासगंज-रावतपुर परीक्षा स्पेशल 21 जून को सुबह 6 बजे कासगंज से रवाना होगी। सुबह 11:05 बजे रावतपुर पहुंचेगी। वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद 05319 रावतपुर–कासगंज परीक्षा स्पेशल शाम 7 बजे रावतपुर से रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए रात 12:30 बजे कासगंज पहुंचेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी की, गले मिले और जान दे दी:सीतापुर में एक ही दुपट्‌टे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका; 5 महीने बाद होने वाली थी युवती की शादी
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मंत्री राजभर बोले- अखिलेश छुप-छुपकर मुंबई क्यों जा रहे, यूपी के सांसदों को कौन देखेगा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment