Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी की, गले मिले और जान दे दी:सीतापुर में एक ही दुपट्‌टे से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका; 5 महीने बाद होने वाली थी युवती की शादी

    15 hours ago

    2

    0

    सीतापुर में एक ही दुपट्‌टे से फंदे पर लटकर प्रेमी युगल ने जान दे दी। दोनों के शव आम के पेड़ पर लटके मिले। ग्रामीणों के मुताबिक, आत्महत्या से पहले युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद दोनों ने गले लगकर फंदा लगा लिया। शनिवार तड़के करीब 3 बजे दोनों अपने-अपने घरों से निकले थे। सुबह उनकी आत्महत्या की जानकारी लोगों को हुई। यह मामला जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर नैमिषारण्य थानाक्षेत्र के रामपुर क्योटाना गांव का है। दोनों प्रेमी एक दूसरे के पड़ोस में रहते थे। युवती की शादी परिजन ने कहीं और तय कर दी थी। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला क्योटाना गांव के रहने वाले रामू अर्कवंशीय के 19 साल के बेटे प्रियवंश का अपने पड़ोस की रहने वाली एक 16 साल की युवती से करीब 2 साल से अफेयर था। गांववालों के अनुसार, दोनों के अफेयर का परिजन को पता चला तो युवती के घरवालों ने उसकी शादी दूसरे जगह तय कर दी। बीते फरवरी में युवती का तिलक भी हो गया और नवम्बर में शादी तय कर दी। प्रियवंश के पिता ने बताया- लड़की के घरवालों को उनके बेटे से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। दो दिन पहले लड़की पक्ष के लोगों ने उनके बेटे और युवती के प्रेम संबंध की शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने बेटे को डांटा-फटकारा था। रामू के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब 3 बजे लड़की पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और बेटे के बारे में पूछताछ की। छत पर जाकर देखा तो बेटा घर पर नहीं था, जबकि युवती भी अपने घर से गायब थी। दोनों परिवार घंटों उनकी तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह करीब 5 बजे गांव लोगों ने पेड़ से दो लाशें लटकती हुई देखी। पास जाने पर पता चला प्रियवंश और उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घरों को सूचना दी। पुलिस को भी जानकारी दी गई। परिजन और पुलिस पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया। युवती की मांग भरी हुई थी। कहा जा रहा है कि आत्महत्या के पहले युवक ने युवती की मांग भरी और फिर मौत को गले लगा लिया। लड़की के परिजन ने प्रेम संबंधों से किया इनकार उधर, लड़की पक्ष ने पुलिस की पूछताछ में किसी भी प्रेम संबंध से इनकार किया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… चढ़ावा चोरी मामले के बीच योगी राम मंदिर पहुंचे:अयोध्या में कहा- अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। वहीं इस दौरान चंपत राय योगी के कार्यक्रम से दूर रहे। वो राम जन्मभूमि से 4 किमी दूर कारसेवकपुरम में थे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- सपा के लिए सैफई ही परिवार था:माफिया से अवैध वसूली करवाते थे, निकम्मेपन की वजह से बुंदेलखंड पिछड़ा
    Next Article
    NEET री एग्जाम-यूपी में मॉकड्रिल जारी:21 जून को प्रदेश में 3.5 लाख उम्मीदवार देंगे परीक्षा, बस किराए में 50% छूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment