Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET UG परीक्षा आज,दोपहर 2 बजे से होगा एग्जाम:केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू, चेकिंग के बाद हो रही एंट्री

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में नीट यूजी परीक्षा की रविवार को 46 केंद्रों पर आयोजित कराई जा रही है। 20,633 छात्र दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक एक ही पाली में परीक्षा होगी। रिपोर्टिंग दोपहर 1:30 बजे तक अनिवार्य है। सुबह 11 बजे से ही परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू कर दी गई है। सघन चेकिंग के बाद ही एग्जाम सेंटर में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षार्थियों सख्त चेतावनी के बाद ही एंट्री दी जा रही है। दो तस्वीरें देखिए… देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट यूजी परीक्षा पेन-पेपर आधारित यह परीक्षा तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी, जिसमें 22.79 लाख छात्र शामिल होंगे। बल केंद्र, राज्य सरकारों के साथ गृह मंत्रालय, पुलिस, बीएसएफ और अर्धसैनिक बल मिलकर काम कर रहे हैं। देश के 551 शहरों में 5432 केंद्र और विदेश में 14 केंद्र बनाए गए हैं। 99.2 प्रतिशत छात्रों को पसंदीदा केंद्र आवंटित हुए हैं। शुचिता के लिए 98.8 प्रतिशत केंद्र सरकारी शिक्षण संस्थानों में हैं, सिर्फ 68 केंद्र छोड़कर। एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि परीक्षा की सुचिता सुनिश्चित करने की पूरी तैयारी है। छात्र सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक केंद्र पहुंचें, उसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रश्न पत्र लीक रोकने के लिए पीजी मेडिकल छात्रों व पुराने छात्रों पर नजर रखी जा रही है। 30 टेलीग्राम चैनल बंद कर अफवाहें रोकी गई हैं। राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक में उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित वातावरण पर जोर दिया गया, जिसमें पीने का पानी, बिजली व आपात स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। पहली बार छात्र घर से पीने का पानी ला सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 32 अन्नपूर्णा भवन विभागीय बजट से होंगे तैयार:सरकारी राशन की दुकानें बनेंगी जन सुविधा केंद्र
    Next Article
    रायबरेली में 15 साल से सड़क बदहाल:राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान, नालों में गिरने का खतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment