Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में 15 साल से सड़क बदहाल:राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान, नालों में गिरने का खतरा

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के लालगंज तहसील क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग से तौधकपुर तक जाने वाला मार्ग पिछले 15 वर्षों से बदहाल है। स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत और संबंधित विभाग पर सड़क निर्माण न कराने का आरोप लगाया है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत के कारण स्कूली बच्चे और राहगीर आए दिन दुर्घटना का शिकार होते हैं। कई बार बच्चे नालों में भी गिर जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क पर चलना बेहद मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सड़क पिछले 15 वर्षों से खराब है लगातार इसके मरम्मत और निर्माण करने को लेकर लोक निर्माण विभाग से लेकर जिला पंचायत ग्राम पंचायत नगर पंचायत और जिला अधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की निर्माण करने को लेकर सुनवाई नहीं की गई है। बरसात के समय सड़क की दुर्दशा हो जाती है और दो पहिया चार पहिया वाहनों का तो निकालना दुबर हो जाता है पैदल चलने वाले लोग भी फिसल कर गिरते रहते हैं. इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी (BDO) से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कराकर उसे दुरुस्त कराया जाएगा। हालांकि, स्थानीय निवासियों का कहना है कि अधिकारी तभी कार्रवाई करते हैं जब मामला उनके संज्ञान में लाया जाता है। पूर्व में की गई शिकायतों पर कोई असर नहीं होता। अब देखना यह होगा कि इस खबर के प्रकाशित होने के बाद अधिकारी इस समस्या को लेकर कितनी गंभीरता दिखाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET UG परीक्षा आज,दोपहर 2 बजे से होगा एग्जाम:केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू, चेकिंग के बाद हो रही एंट्री
    Next Article
    इटावा के मड़ौली गांव में 4 दिन बिजली ठप:ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन, देर रात विद्युत आपूर्ति बहाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment