Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर

    1 hour from now

    1

    0

    नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी उप विदेश मंत्री (राजनीतिक मामलों) एलिसन हुकर से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों पक्षों ने राहत एवं बचाव कार्यों पर चर्चा की तथा हुकर ने विनाशकारी बाढ़ में हुए जान-माल के नुकसान को लेकर संवेदना व्यक्त की। यह बातचीत नेपाल में बाढ़ राहत के लिए अमेरिका द्वारा 5,00,000 अमेरिकी डॉलर की सहायता की घोषणा के एक दिन बाद हुई।इसे भी पढ़ें: Nepal Floods: गुजरात के 17 लोग लापता, केंद्र और विदेश मंत्रालय से साधा संपर्कनेपाल के विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि हुकर ने आपदा से निपटने और अमेरिकी नागरिकों समेत लापता लोगों को बचाने के प्रयासों में नेपाल के प्रति अमेरिकी सरकार का समर्थन और एकजुटता जताई। इस बीच, श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोलंबो नेपाल को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की आर्थिक मदद देगा। बयान के अनुसार, यह मदद बाढ़ के बाद नेपाल के लोगों के प्रति श्रीलंका की एकजुटता को दर्शाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mohan Bhagwat ने New York में उद्योग जगत से की वार्ता, भारत-अमेरिका रिश्तों पर हुई चर्चा
    Next Article
    Isha Foundation के 77 तीर्थयात्री Tibet में भीषण बाढ़ के बाद से लापता हैं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment