Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nirav Modi के लंदन स्थित फ्लैट की बिक्री को UK Court ने दी हरी झंडी

    13 hours ago

    1

    0

    (अदिति खन्ना) लंदन, 30 सितंबर ब्रिटेन की एक अदालत ने नीरव मोदी से जुड़े एक आलीशान अपार्टमेंट की बिक्री के लिए मंजूरी दे दी है। हीरा कारोबारी नीरव मोदी (55) पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ दो अरब अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप हैं। वह 2019 में लंदन में गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद है।मास्टर जेम्स ब्राइटवेल ने मंगलवार को उच्च न्यायालय के ‘‘चांसरी डिवीजन’’ में हुई सुनवाई के दौरान मध्य लंदन स्थित ‘103 मैराथन हाउस’ को न्यूनतम 37.5 लाख पाउंड में बेचने के लिए ‘‘ मंजूरी’’ दे दी। इस मामले में दावाकर्ता के रूप में ट्राइडेंट ट्रस्ट कंपनी (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड शामिल थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इससे पहले दलील दी थी कि ट्रस्ट की सभी ‘‘जरूरी देनदारियां’’ चुकाने के बाद बिक्री से प्राप्त राशि को एक सुरक्षित खाते में रखा जाये।मास्टर ब्राइटवेल ने आदेश में कहा, ‘‘स्वाभाविक रूप से शुरुआत इस बात से होनी चाहिए कि बकाये ऋण का भुगतान किया जाए। मौजूदा मामले में इसकी पुष्टि इस तथ्य से भी होती है कि अदालत ने 2023 में बिक्री का आदेश दिया था और 2024 में बिक्री मूल्य कम करने के लिए एक और आदेश भी जारी किया था, जिसे अंततः अन्य पक्षकारों की सहमति से पारित किया गया।’’ नीरव मोदी दक्षिण-पश्चिम लंदन स्थित ‘एचएमपी वैंड्सवर्थ’ जेल में बंद है और वह इसी जेल से वीडियो लिंक के माध्यम से सुनवाई में शामिल हुआ। इस सप्ताह की सुनवाई में नामित प्रतिवादियों में से एक नीरव मोदी ने संपत्ति की बिक्री का विरोध किया था।इस बीच, सभी अन्य कानूनी विकल्प खत्म हो जाने के बाद माना जा रहा है कि नीरव मोदी ने भारत प्रत्यर्पित किए जाने से बचने के अंतिम प्रयास के रूप में राजनीतिक शरण के लिए दूसरा दावा दायर किया है। उसे 19 मार्च 2019 को स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने प्रत्यर्पण वारंट के आधार पर मध्य लंदन स्थित मेट्रो बैंक की एक शाखा से गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी ने उसे उस समय पहचान लिया था, जब वह बैंक खाता खोलने की कोशिश कर रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Immigration Court ने दी विस्कॉन्सिन मस्जिद के प्रमुख को निर्वासित करने की मंजूरी
    Next Article
    Turkey President को भारत का करारा जवाब, SCO में एंट्री ना मिलने पर जानें क्या कहा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment