Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Noida Shoe Factory Fire | नोएडा के सेक्टर-65 में जूता फैक्ट्री में भीषण आग! बेसमेंट में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी, 3 महिलाएं झुलसीं

    1 hour from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-65 स्थित एक जूता बनाने वाली कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों और बेसमेंट में फैले घने धुएं के कारण मौके पर हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिला कर्मचारी घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-65 के बी-77 स्थित जूता बनाने वाली कंपनी में बीती रात आग लग गयी, उन्होंने बताया कि आग के कारण बेसमेंट में धुआं भर गया। अधिकारी के अनुसार, घटना के समय कंपनी में छुट्टी हुई थी और कर्मचारी बाहर निकल रहे थे और इसी दौरान आग लगने से फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। चौबे ने बताया कि हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार, घायलों की पहचान सरिता (23), कौशल (30) और भानु देवी (35) के रूप में हुई है और तीनों उपचाराधीन हैं।आग के कारणों की जांच शुरूदमकल विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि आग लगने की मुख्य वजह क्या थी। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। इसके साथ ही फैक्ट्री में अग्निशमन (फायर सेफ्टी) के मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu jailbreak: 17 कैदियों के भागने पर एक्शन, CM Joseph Vijay ने डिप्टी जेलर को किया सस्पेंड
    Next Article
    सरदार पटेल के प्रति Indira Gandhi का सम्मान नहीं मिटा सकते इतिहास विकृत करने वाले: Jairam Ramesh

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment