Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NSUI ने वाराणसी के महामृत्युंजय मंदिर में कराई विशेष पूजा:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की किया कामना

    2 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबियत बिगड़ने के बाद 1 मई की रात में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरे प्रदेश में प्रार्थनाओं का दौर जारी है।इसी क्रम में एनएसयूआई ने रविवार को काशी के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक महामृत्युंजय महादेव में विशेष पूजा करवाई साथ ही महामृत्युंजय का जाप करवाया। इस दौरान NSUI और कांग्रेस के नेताओं ने हवन-पूजन किया। देखिये तस्वीरें… किया गया महामृत्युंजय का जाप NSUI के पूर्वांचल प्रभारी ऋषभ पांडेय ने बताया - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने के बाद हम सभी लगातर उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में आज हम सभी ने महामृत्युंजय मंदिर में उनके स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय का जाप और विशेष अनुष्ठान कराया है। ताकि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें। भगवान् शिव के महामृत्युंजय स्वरुप से हम लोगों ने यही मनोकामना की है कि वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं और एक बार फिर जनता की सेवा में लग जाएं। मजबूत जननेता हैं अजय राय इस दौरान मौजूद कांग्रेस नेता मनीष मोरलिया ने कहा - अजय राय मजबूत जननेता हैं। वो हर मुश्किल की घड़ी में सबके साथ खड़े रहते हैं। भले ही वो आम कार्यकर्ता ही या आम इंसान; अजय राय हमेशा उसके साथ उसकी समस्या के हल के लिए मौजूद रहते हैं। ऐसे में हमने आज उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। हमारी भगवान शिव से यही प्रार्थना है कि वो जल्द से जल्द ठीक हों और अपने जान सेवा के कार्य पर लौटें ताकि कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश में अपनी पूरी शक्ति के साथ लौटे और नया इतिहास लिखे। अब जानिए कब हुए थे अजय राय बीमार और इस समय क्या अपडेट है... यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हुआ। इसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल, उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा- बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा और आप सभी की प्रार्थनाओं के आशीर्वाद से मैं अब बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। जल्द ही पूरी ऊर्जा के साथ जन सेवा में उपस्थित रहूंगा। कार में हुए थे बेहोश, पीएम ने किया था पोस्ट शुक्रवार को अजय राय को सीने में दर्द की शिकायत के बाद घर जाते वक्त कार में ही बेहोश हो गए थे। पीएम मोदी ने शुक्रवार रात 11.54 बजे 'X' परे पोस्ट कर अजय राय के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने लिखा- ‘यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में भारतीय मजदूर संघ के नए पदाधिकारी चुने गए:दिवाकर तिवारी संरक्षक और सहदेव चौबे अध्यक्ष बने
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में डीजे लदी पिकअप पलटने से एक की मौत:बांसी-धानी मार्ग पर हादसा, बारात से लौट रहे थे पांच घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment