Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया

    14 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, सात अक्टूबर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा संचालन, व्यवस्था को मजबूत करने, उम्मीदवारों के अनुभव में सुधार और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के जरिये विश्वास कायम करने जैसे मुद्दों पर चार दिवसीय ‘‘चिंतन शिविर’’ में मंथन किया। एनटीए ने नीट प्रश्नपत्र लीक और अन्य कथित अनियमितताओं को लेकर हुए देशव्यापी प्रदर्शनों तथा तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपनी परीक्षा व्यवस्था में सुधार की कवायद शुरू की है। एजेंसी ने हाल ही में अपने कामकाज को मिंटो रोड स्थित नए कार्यालय में स्थानांतरित किया है।गोपनीय क्षेत्रों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अब वहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की तैनाती की गई है। एनटीए ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, नये परिसर में आयोजित चिंतन शिविर चार दिन तक चला और इसमें आत्ममंथन, संवाद तथा आगे की दिशा तय करने पर चर्चा हुई। बैठक में तीन प्राथमिकताओं ईमानदारी, समावेशन और नवाचार पर विशेष जोर रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
    Next Article
    Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment